फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi meeting with Congress leaders on party manifesto.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जनता से रायशुमारी कर घोषणा पत्र बनाएगी कांग्रेस

Wed, 16 Sep 2020 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi meeting with Congress leaders on party manifesto.
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र समिति के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ते आर्थिक हालात पर गंभीर चर्चा हुई।

विज्ञापन


यह भी तय हुआ कि पूरे प्रदेश में जनअभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र बनाएगी। इस अभियान में विधानसभावार बैठकें करके जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी जनता से रायशुमारी की जाएगी। प्रदेश भर के बौद्धिक वर्ग और जन संगठनों से लिखित रूप से भी सलाह मांगी जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र के लिए विधानसभावार आम लोगों से भी इस तरह के सुझाव और मुद्दे आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में घोषणापत्र समिति के सदस्य सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, सुप्रिया श्रीनेत्र, विवेक बंसल, अमिताभ दुबे के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed