फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Live: You will make me sit in this... you will kidnap me, this is your legal status, everyone has heard a lot

प्रियंका गांधी लाइव : इसमें बिठाओगे मुझे...अपहरण करोगे मेरा, यह है तुम्हारा लीगल स्टेटस, सबको खूब सुनाई खरी-खोटी

Tue, 05 Oct 2021 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Oct 2021 09:59 AM IST
सार

हिरासत में लेने के समय प्रियंका गांधी बोलीं, अरेस्ट वारंट लाओ, हथकड़ी लगवाओ चलो मुझे मंजूर है, लेकिन बिना किसी वारंट के नहीं जाऊंगी। जबरदस्ती धकेल रहे हो न। मैं आप पर फिजिकल एसॉल्ट, अटैम टू किडनैप, अटैम टू मर्डर के केस कराऊंगी। समझती हूं मैं सब कुछ। छूकर देखो मुझे।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Live: You will make me sit in this... you will kidnap me, this is your legal status, everyone has heard a lot
सीतापुर के सिधौली में रोकीं गईं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा की घटना की तपिश का सामना पड़ोसी जिले सीतापुर को भी करना पड़ा। मौके पर जाने के लिए लखनऊ से निकलीं कांग्रेस की महासचिव खुद भी परेशान हुईं और करीब चार से पांच घंटे तक लुकाछुपी का खेल खेल कर पुलिस को भी खूब छकाया। बाद में सोमवार की सुबह हरगांव में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस पर भड़कीं प्रियंका गांधी ने पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खरी सुनाई। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, लखीमपुर में हुई घटना के बाद गरमाई सियासत के बीच देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी ने रात में ही लखीमपुर जाने का फैसला लिया। सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जाने के लिए वह लखनऊ से निकलीं। इसकी सूचना मिलते ही जिले के डीएम-एसपी हरकत में आ गये। प्रियंका को रोकने के लिए अटरिया बॉर्डर से लखीमपुर की सीमा तक जबरदस्त नाकेबंदी कर दी गई। खुद डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ खैराबाद टोल प्लाजा पर मुस्तैद हो गये। पुलिस की ओर से की गई नाकेबंदी की भनक लगते ही प्रियंका ने अपना रूट ही बदल दिया और सिधौली से दूूसरे रास्ते पर मुड़ गईं। इस खबर से सीतापुर पुलिस के होश उड़ा दिए। वजह, किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रियंका गांधी अनजान रास्ते में रात में निकल जाएंगी। इसके बाद डीएम-एसपी ने हरगांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया।
विज्ञापन


अफसरों को पता था कि प्रियंका ने भले ही पुलिस बचने के लिए हाईवे का रास्ता छोड़ कर दूसरा रूट चुन लिया हो, लेकिन रात के अंधेरे में लखीमपुर जाने के लिए बिना हरगांव से गुजरे जिले की सीमा को पार नहीं कर सकतीं। अफसरों की प्लानिंग सफल रही। करीब चार से पांच घंटे तक पुलिस से लुकाछुपी का खेल खेल रहीं प्रियंका को सोमवार की भोर करीब चार बजे हरगांव में पुलिस ने रोक लिया। हिरासत में लिए जाने से भड़की प्रियंका ने पुलिस कर्मियों को खूब खरी-खोटी सुनाईं। वह किसी भी सूरत में वापस जाने को तैयार नहीं थीं। पुलिस-प्रशासन उन्हें किसी भी सूरत में लखीमपुर जाने देने के मूड में नहीं था। प्रियंका की सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह, सीओ सिटी पीयूष सिंह, महिला दरोगा मधू यादव समेत कई पुलिस कर्मियों से कहासुनी हुई। उन्होंने कहा कि, इसमें बिठाओगे मुझे...अपहरण करोगे। यह है लीगल स्टेटस तुम्हारा। समझे। मत समझो कि मैं नहीं समझती। इस बीच पुलिस कर्मी ने कहा कि अरेस्ट करो, करो अरेस्ट। प्रियंका बोल पड़ी मैं खुद जाऊंगी खुशी से। इस तरह से प्रियंका गांधी ने पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की। इसके कई वीडियो वायरल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाओ जाकर पूछो अपने अफसरों-मंत्रियों से, वारंट लाओ, ऑर्डर दिखाओ...

हरगांव में हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने सामने मौजूद सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह से तीखे तेवरों में बोलीं। जबरदस्ती धकेल रहे हो न। मैं आप पर फिजिकल एसॉल्ट, अटैम टू किडनैप, अटैम टू मर्डर के केस कराऊंगी। समझती हूं मैं सब कुछ। छूकर देखो मुझे। पुलिस कर्मियों को ललकारते हुए बोलीं जाओ जाकर पूछो अपने अफसरों से, मंत्रियों से। वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ। समझे। दरोगा से बोलीं कि महिला को आगे कर रहे हो। पहले महिला से बात करना सीख लो। कौन सा कानून है देश में। सीओ बिसवां कहते हैं प्लीज मैम...। प्रियंका गांधी बोलीं प्लीज कुछ नहीं। धकेलकर तुम यहां लाए हो मुझे जबरदस्ती। तुम्हारा कोई हक नहीं।

धाराएं सब पर लगवाऊंगी....
हिरासत में लिए जाने का विरोध करने के दौरान प्रियंका गांधी कहती हैं कि धाराएं सब पर लगवाउंगी। नाम से लगवाउंगी। पुलिस कर्मी कहता है मैम...। प्रियंका बोली मैम कुछ नहीं। मैं उन लोगों से ज्यादा जरूरी नहीं हूं, जिनको तुमने मारा है। तुम्हारी सरकार ने गाड़ी से कुचल दिया है। जिस सरकार को तुम डिफेंस करते हो। जिन लोगों को गाड़ी से कुचला गया, मैं उससे बड़ी नहीं हूं। आप मुझे वारंट दो, अरेस्ट का वारंट दो। लीगग बेस से दो नहीं तो मैं नहीं जाऊंगी यहां से और तुम मुझे हाथ नहीं लगाओगे। महिला पुलिस कर्मी कहती हैं नहीं मैं हाथ नही लगाऊंगी।

महिला से डरते हो क्या...?
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां पर भीड़ नहीं है। बताओ किस आधार पर मुझे रोका है बिना किसी वारंट के। इस बीच वायरल वीडियो में आवाज आती है क्यों मार रहे हो उन्हें। दीपेंद्र हैं वो सांसद हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे आपको। पुलिस सांसद दीपेंद्र को जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश करती है, इस वह कहते हैं बैठूंगा, मैडम के साथ बैठूंगा। प्रियंका गांधी फिर बोलीं ऑर्डर दिखाओ नहीं तो मैं यहां से नहीं जाने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed