{"_id":"60ec54d18ebc3ecccc2907e7","slug":"priyanka-gandhi-in-lucknow-for-three-days-teams-from-districts-and-cities-will-meet-block-presidents-and-office-bearers-of-frontal-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में तीन दिन प्रियंका गांधी : कांग्रेस महासचिव ने कहा, महंगाई से जनता बेहाल, हाथ पर हाथ धरे बैठी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में तीन दिन प्रियंका गांधी : कांग्रेस महासचिव ने कहा, महंगाई से जनता बेहाल, हाथ पर हाथ धरे बैठी है सरकार
Mon, 12 Jul 2021 09:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:25 PM IST
सार
प्रियंका 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगी। वह यहां गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में रुकेंगी, जो उनके रहने के लिए पहले ही तैयार कर लिया गया है। पिछली बार भी वह पूर्व मंत्री शीला कौल के इस आवास पर ही रुकी थीं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 14 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी। वह पार्टी की यूपी प्रभारी हैं और करीब डेढ़ साल बाद राजधानी आ रहीं हैं। प्रियंका यहां जिलों व शहरों की टीम, ब्लॉक अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के बाबत उनसे फीडबैक लेंगी और साथ ही अपनी रणनीति भी साझा करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका के कार्यक्रम के बारे में प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इसकी पुष्टि प्रिंट मीडिया के समन्वयक अशोक सिंह ने की है। प्रियंका 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगी। वह यहां गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में रुकेंगी, जो उनके रहने के लिए पहले ही तैयार कर लिया गया है। पिछली बार भी वह पूर्व मंत्री शीला कौल के इस आवास पर ही रुकी थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनका मुख्य फोकस ब्लॉक अध्यक्षों से संवाद करना रहेगा ताकि, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें सक्रिय किया जा सके। ब्लॉक अध्यक्षों से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहले ही एक बड़ा खुला हॉल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ की वर्चुअल बैठक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद व रणनीतिक ग्रुप के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान महंगाई, कोरोना संक्रमण, पंचायत चुनाव और संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर विस्तार से चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल, तेल और फल व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने हिंसा व क्रूरता का सहारा लेकर प्रदेश वासियों को परेशान होने के लिए छोड़ दिया है। यहां व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और हर वर्ग बेहाल है। लागत दुगनी हो गई है, पर आय लगातार घटती जा रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में सत्ता प्रायोजित हिंसा खुलेआम हुई। विपक्षी उम्मीदवारों के पर्चे फाड़े गए। महिला उम्मीदवारों व महिला प्रस्तावकों के साथ सड़क पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनके सम्मान को कुचलने का प्रयास किया गया।
ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने सफलता के कसीदे पढ़े, पर चुनावों में की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी पर चुप्पी बनाए रखी। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। महंगाई, बेरोजगारी एवं जंगलराज के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर मजबूती से उतरेगी।