फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi favours rahul gandhi

'राहुल की सोच भी पिता की तरह दूरदर्शी'

Sun, 27 Apr 2014 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 03:20 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi favours rahul gandhi

भाई राहुल गांधी के अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पिता राजीव गांधी की तरह राहुल की सोच भी दूरदर्शी है।

विज्ञापन


जगदीशपुर में शनिवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने दूरसंचार क्रांति की बात की तो तंग नजरिए वाले लोगों ने उनकी खूब आलोचना की लेकिन आज उसका नतीजा सबके सामने है।

राहुल ने भी अपने दस साल के कार्यकाल में बहुत सारे काम किए। 2002 में मैने अमेठी के मुंशीगंज और गौरीगंज में महिला स्वयं सहायता समूहों की शुरुआत की।

राहुल ने इसे पूरे अमेठी के साथ रायबरेली और प्रदेश में विस्तार दिया। आज अमेठी, रायबरेली और बुंदेलखंड की 12 लाख महिलाएं इससे जुड़ी हैं। राहुल गांधी के प्रयास से अमेठी में दुग्ध क्रांति आई।

विज्ञापन

राहुल ने किया शिक्षा में सुधार

priyanka gandhi favours rahul gandhi

शिक्षा के क्षेत्र में ट्रिपल आईटी, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एवं टेक्नोलॉजी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय दिए।

इंदिरा गांधी उड्डयन अकादमी फुरसतगंज का विस्तार किया। राहुल ने अमेठी को देश से जोड़ा।

सात राष्ट्रीय राजमार्ग बनवाने के साथ ही पीएमजीएसवाई के जरिए कई संपर्क मार्ग बनवाए। बहुत सी ट्रेनें आज अमेठी से होकर गुजरती हैं।

जगदीशपुर में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क के निर्माण से किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा।

अमेठी से दिल का रिश्ता

priyanka gandhi favours rahul gandhi
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि अमेठी हमारे पिता की कर्मभूमि रही है। यहां से हमारा दिल का रिश्ता है। आपने इतना प्रेम न दिया होता तो हम आपके सामने न खड़े होते। आपके बिना हमारी कोई हैसियत नहीं।

पिता की मौत के बाद पहली बार मैं 1999 में यहां आई थी। मां के चुनाव का काम संभाला था। 2004 में मां का काम देखने के लिए रायबरेली जाना पड़ा तो रोते हुए गई।

1999 से 2004 तक के बीच यहां जितने लोग मेरे दोस्त बन गए उतने आज भी पूरे देश में नहीं हैं।
विज्ञापन

सुनी ग्रामीणों की समस्या

priyanka gandhi favours rahul gandhi

कमरौली के बाद प्रियंका वाड्रा सिठौली होते हुए बनभरिया पहुंची तो ग्रामीणों ने उनसे अपनी समस्या बताई।

पूर्व प्रधान जाहिद रजा खां, जिला पंचायत सदस्य सबूर अहमद, पूर्व प्रधान मो. इलियास, बेचू खां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई ग्रामीणों ने प्रियंका को बताया कि बनभरिया से चांदगढ़ तक नौ सौ मीटर सड़क 15 साल में भी नहीं बन सकी है।

औद्योगिक क्षेत्र से सटे इस गांव के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। यहां बिजली आपूर्ति तिलोई के मोहनगंज से की जाती है।

बिजली आपूर्ति औद्योगिक क्षेत्र से होनी चाहिए। प्रियंका ने ग्रामीणों को  निराकरण का भरोसा दिलाया।

समस्याएं दूर हों तो 'आप' छोड़ें

priyanka gandhi favours rahul gandhi

जगदीशपुर महोना मार्ग पर प्रियंका वाड्रा को सड़क किनारे आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए कई युवक खड़े दिखाई पड़े।

प्रियंका ने उनके नजदीक पहुंच अपनी गाड़ी रोकवा दी। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली बताई।

प्रियंका ने कहा कि अगर ये समस्याएं आपकी दूर हो जाएं तो क्या आप आम आदमी पार्टी की टोपी उतार देंगे। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कहा...बिल्कुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed