फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi coming to UP for first time after becoming a secretary

कल लखनऊ आएंगी प्रियंका, राहुल गांधी और सिंधिया भी होंगे साथ, एसीपीजी ने डाला डेरा

Sun, 10 Feb 2019 09:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi coming to UP for first time after becoming a secretary
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा चार्टर प्लेन से आएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ होंगे। तीनों नेताओं का अमौसी एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक रोड शो का रूट भी फाइनल कर दिया गया है। 
विज्ञापन


उनके आगमन को लेकर यहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी को राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ करीब 11 बजे आएंगे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट से निकलने के बाद पुराने मोड़ के माध्यम से कानपुर रोड, अवध हास्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा। हजरत गंज में तीनों ने जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगी। एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसलिए माना जा रहा है कि 3-5 बजे के बीच रोड शो समाप्त हो पाएगा।

जिला प्रशासन को नहीं मिला रोड शो के लिए आवेदन

डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि राहुल-प्रियंका के रोड शो की अनुमति के लिए कांग्रेस की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। अलबत्ता उनके आगमन को लेकर एसपीजी ने एक्सरसाइज कर ली है। डीएम ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से आवेदन आने पर विधानमंडल सत्र के मद्देनजर अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख नेताओं ने राजधानी में डाला डेरा
प्रियंका-राहुल के रोड शो में शामिल होने के लिए यूपी के सभी जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के पार्टी प्रतिनिधियों ने भी लखनऊ पहुंचना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर कई दिनों से राजधानी में डेरा डाले हुए हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव भी राजधानी में कई दिनों से बैठकेंकरके महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
 

होर्डिंग्स से सजाई जाएगी राजधानी

प्रियंका-राहुल के स्वागत के लिए राजधानी को होर्डिंग्स से सजाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि नए और पुराने, दोनों ही इलाकों में लगाने के लिए होर्डिंग्स बनवा लिए गए हैं। रविवार को सभी चिन्हित स्थानों पर इन्हें लगा दिया जाएगा।

प्रियंका के लिए दो होटल बुक
राहुल गांधी तो सोमवार को ही दिल्ली लौट जाएंगे, लेकिन प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक राजधानी में रुकेंगे। दोनों प्रदेश प्रभारी अपने-अपने जिलों और लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलेंगे। प्रियंका के लिए पीसीसी मुख्यालय से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित होटल लैबुआ के साथ ही गोमती नगर स्थित होटल ताज भी बुक कराया गया है।

कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि यह एसपीजी पर निर्भर करेगा कि वह कौन सा होटल उनके लिए सुरक्षा के लिहाज से उचित मानती है। उसके अनुसार ही प्रियंका रुकेंगी। उधर, एसपीजी ने कांग्रेस दफ्तर का भी सुरक्षा के लिहाज से जायजा लिया। प्रिंयका व राहुल के दौरे को देखते हुए पीसीसी मुख्यालय पूरी तरह से एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed