फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi attacks on BJP for hiking fuel price.

संकट के समय भी जनता की जेब काट रही भाजपा सरकार: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Thu, 25 Jun 2020 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi attacks on BJP for hiking fuel price.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ‘आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी जनता की जेब काटने में ज्यादा रुचि है।'

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।'

प्रियंका ने दावा किया कि इस संकट के समय केंद्र सरकार ने जनता की जेब काटने का इतिहास रचा है। डीजल की कीमत, पेट्रोल की कीमत को पार कर चुकी है, जबकि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट है।
विज्ञापन


दरअसल, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने गुरुवार को भी डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल कीमतों में लगातार 19वें दिन बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 19 दिन में डीजल 10.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed