{"_id":"5e27ec758ebc3e4b3d60fadc","slug":"priyanka-gandhi-and-sonia-gandhi-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी, कांग्रेस विधायक के घर व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी, कांग्रेस विधायक के घर व्यक्त की शोक संवेदना
Wed, 22 Jan 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
विधायक के घर मौजूद सोनिया व प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को रायबरेली के फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि अभी हाल ही में अजय पाल सिंह के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद सोनिया-प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची हैं।
विज्ञापन
मां-बेटी भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यूपी में खिसकती पार्टी की जमीन की मजबूती को जान फूकेंगी।
वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं थीं। काफी दिनों बाद सोनिया गांधी बुधवार को यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में सक्रिय हैं और प्रदेश की योगी सरकार को अपने निशाने पर ले रखा है। वह योगी सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट भी करती रही हैं। कांग्रेस यूपी में 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर काम कर रही है और लगातार संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन