फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi and Akhilesh attacked on Yogi government

हर महिला-बच्ची के मन में है कि रसूख वालों पर कार्रवाई नहीं: प्रियंका

Fri, 02 Aug 2019 05:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi and Akhilesh attacked on Yogi government
फाइल फोटो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव दुष्कर्म कांड के बहाने सरकार पर रसूखदारों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने बाराबंकी की छात्रा द्वारा पुलिस अधिकारी से पूछे गए सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि हर महिला और बच्ची के मन में है कि रसूखदारों के सामने उनकी आवाज नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन


बाराबंकी की एक छात्रा ने बालिका जागरूकता रैली में जो सवाल किया, प्रियंका ने इसे ट्वीट कर व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए। बालिका के हवाले से उन्होंने ट्वीट किया, ‘अगर कोई रसूख वाला, बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ  हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या?’ 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में आगे कहा, यह बाराबंकी की छात्रा का बालिका जागरूकता रैली के दौरान यूपी सरकार से किया गया सवाल है। यही सवाल आज यूपी की हर महिला व बच्ची के मन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी विधायक को दूसरे प्रदेश की जेल भेजा जाए: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच के लिए आरोपी विधायक को किसी दूसरे राज्य की जेल में स्थानांतरित किया जाए।

भाजपा ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों को संरक्षण दिया है। इससे अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं। प्रदेश की बदनामी दुनिया भर में हो गई है। भाजपा राज में कानून की धज्जियां उड़ा दी गईं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब अपहरण, लूट, दुष्कर्म व हत्या की दुखद खबरें न आती हों। लोकतंत्र में अब इससे बुरे दिन कभी नहीं आ सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed