{"_id":"5ee1eb51a72e007fd02763cb","slug":"private-schools-want-to-start-classes-from-july-so-met-deputy-cm-dinesh-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से कक्षाएं शुरू करने के मूड में निजी स्कूल, डिप्टी सीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से कक्षाएं शुरू करने के मूड में निजी स्कूल, डिप्टी सीएम से की मुलाकात
Thu, 11 Jun 2020 02:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षाएं शुरू करने को लेकर निजी स्कूलों ने कमर कस ली है। इन विद्यालयों ने 20 जुलाई से सीनियर और तीन अगस्त से जूनियर कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। शासन द्वारा स्कूल खोलने की अनुमति दिए जाने की संभावना को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सभी स्कूल प्रबंधन की राय से स्कूल खोलने की समय सारणी तैयार कर बुधवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपी है। साथ ही स्कूल खोलने के लिए की गई तैयारियों को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जुलाई के अंतिम सप्ताह से धीरे-धीरे कक्षाएं चलाने की रणनीति बना रहे हैं।
संगठन से सेंट जोसेफ, जीडी गोयनका, एसकेडी एकेडमी, होर्नर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक स्कूल, पायनियर मांटेसरी समेत शहर के सभी बड़े स्कूल जुड़े हैं। संगठन के अध्यक्ष व सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव में कई चरणों में बारी-बारी से कक्षाएं चलाने की समय सारणी दी गई है।
विज्ञापन
20 जुलाई से कक्षा 10 और 12 के छात्रों को बुलाने का प्रस्ताव है। 27 से कक्षा 9 से 12 के छात्र स्कूल आ सकेंगे। वहीं, 3 अगस्त से कक्षा 6 से 8, 10 से कक्षा 3 से 5, 17 से कक्षा 1 व 2 और 24 से प्री प्राइमरी कक्षा के छात्रों को स्कूल में बुलाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि एक साथ स्कूल नहीं खोले जा सकते। वहीं, जुलाई के अंतिम सप्ताह से स्कूल खुलने की संभावना भी जताई गई है। इसे देखते हुए सभी स्कूलों से राय मशविरा लेकर समय सारणी तैयार की गई है।

शिक्षक व प्रबंधन पूरी तरह से तैयार
प्रस्ताव में स्कूल खोलने की तैयारी के सुझाव भी
- एक बेंच पर एक छात्र, बेंच पांच फीट लंबी है तो दो छात्र।
- छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पढ़ाई करवा कर पाठ्यक्रम पूरा करवाना।
- हर कक्षा को दो भाग में विभाजित कर बारी-बारी से पढ़ाई के लिए बुलाना।
- हफ्ते में तीन दिन एक भाग बाकी 3 दिन दूसरे भाग के छात्रों को बुलाया जाएगा।
- जिन स्कूलों में ज्यादा सेक्शन होंगे उन्हें चार 4 घंटे के दो से तीन शिफ्ट चलाने होंगे।
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व संगठन के कोषाध्यक्ष सर्वेश गोयल ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में स्कूल खोलने के लिए सभी शिक्षक व प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। सरकार के आदेशों के अनुसार सभी सुरक्षा के उपायों के साथ कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
मास्क और सैनिटाइजर के साथ आना होगा बच्चों को
प्रस्ताव में सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि स्कूल में सुरक्षा और स्वच्छता का बेहद ध्यान रखा जाता है। शिक्षक समेत सभी छात्रों की स्क्रीनिंग होगी। छात्र बिना मास्क और सैनिटाइजर के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शिक्षकों को समय-समय पर छात्रों को सैनिटाइजर का प्रयोग करने की याद दिलानी होगी। संगठन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों को समय-समय पर पूरे परिसर को सैनिटाइज कराना होगा। इसके लिए वे अपनी व्यवस्था के साथ प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं।