{"_id":"5c989cd4bdec22144f4175fa","slug":"private-schools-hiked-fees-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों ने छह से नौ प्रतिशत तक बढ़ाई फीस, कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म के भी बढ़े दाम, देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों ने छह से नौ प्रतिशत तक बढ़ाई फीस, कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म के भी बढ़े दाम, देखें पूरी डिटेल
Mon, 25 Mar 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शैक्षिक सत्र 2019-20 में अभिभावकों की जेब और ढीली होने वाली है। शहर के तमाम बड़े स्कूलों ने फीस में नौ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अप्रैल माह से अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस वसूली जाएगी। वहीं कॉपी-किताबों की कीमतों में 20 प्रतिशत तक और यूनिफॉर्म में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन
इस बार अधिकांश स्कूल कंपोजिट फीस वसूल रहे हैं। दरअसल शुल्क विनियम 2018 के अनुसार कंपोजिट फीस लेने का प्रावधान है। इससे पहले स्कूल ट्यूशन फीस अलग से वसूलते थे और बाकी स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, एनुअल आदि शुल्क अलग से लेते थे।
विज्ञापन
इस बार अधिकांश स्कूल सभी शुल्कों को समाहित कर फीस वसूलेंगे। स्कूलों ने बढ़ती महंगाई और शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी को इसका कारण बताया है। ज्यादातर स्कूलों ने अपनी नई फीस वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
लॉ मार्ट बॉयज की फीस एक लाख से ज्यादा
money
ला मार्ट बॉयज के नर्सरी में दाखिले के लिए अभिभावकों को पहले महीने एक लाख से भी ज्यादा फीस देनी होगी। दरअसल कॉलेज ने इस बार एकमुश्त एडमिशन फीस और कॉशन शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
वर्ष 2018 में ला मार्ट की नर्सरी की फीस प्रतिमाह 6,294 रुपये थी। इस बार 7,550 रुपये हो जाएगी। जबकि गत वर्ष तक कॉलेज बतौर एडमिशन फीस 2,750 रुपये हर साल वसूलता था। इस बार नर्सरी के दाखिले के समय एकमुश्त 50 हजार रुपये वसूलने का प्रस्ताव रखा है। जबकि 45 हजार रुपये कॉशन मनी भी ली जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य एमसी फरलैंड ने बताया फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
नर्सरी एडमिशन फीस कॉशन मनी
2018-19 6294 2750
2019-20 7550 50000 45000
सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने सात प्रतिशत तक बढ़ाई फीस
सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने नए शैक्षिक सत्र के लिए नर्सरी और केजी की कंपोजिट फीस 10,130 रुपये तिमाही कर दी है। इससे पहले शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए तिमाही 9,420 रुपये निर्धारित थी, जिसमें वार्षिक शुल्क 1,500 रुपये, ई-केयर शुल्क 240 रुपये, ई-लर्निंग शुल्क 180 रुपये और ट्यूशन फीस 7,500 रुपये शामिल था। कक्षा एक से पांच तक की वार्षिक कंपोजिट फीस प्रति तिमाही 12,740 रुपये कर दी है। गत शैक्षिक सत्र में यह शुल्क 11,850 रुपये था। बतौर परीक्षा शुल्क 200 से 250 रुपये बाद में चार्ज किया जाएगा। प्रिंसिपल फादर आलविन मोरास के अनुसार कॉलेज ने बहुत ही नॉर्मल सात प्रतिशत तक फीस में बढ़ोतरी की है।
नर्सरी व केजी एक से पांच एडमिशन फीस
(तिमाही) (तिमाही)
2018-19 9420 11850 20000
2019-20 10130 12740 20000

मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी
money
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज ने अपनी फीस में 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कॉलेज प्रशासन ने बाकायदा अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक नया फीस स्ट्रक्चर जारी नहीं किया है।
नर्सरी से यूकेजी एक से छह से एडमिशन
(तिमाही) पांच तक आठ तक फीस
2018-19 10890 8550 11130 19000
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने अपने फीस में सात से आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष के पहले महीने में अभिभावकों को नर्सरी में दाखिले के लिए 64,333 रुपये देने पड़ेंगे, जिसमें फीस प्रतिमाह सम्मिलित होगी। यदि स्कूल तिमाही चार्ज करेगा तो उनको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि सरकार ने जो नया विनियम जारी किया है उसको ध्यान में रखकर फीस बढ़ाई गई है। वेबसाइट पर पूरा ब्योरा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एडमिशन फीस केवल नए छात्रों से ली जाएगी।
नर्सरी प्रति आठ एडमिशन कॉशन
माह तक फीस मनी
2018-19 8633 8767 40000 15000
2019-20 9333 9467 40000 15000

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने आठ प्रतिशत तक बढ़ाई फीस
भारतीय रुपया
- फोटो : Getty Images
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
गोमती नगर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने भी आठ प्रतिशत तक फीस में बढ़ोतरी की है। स्कूल प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर फीस जारी कर इसका दावा किया है। हालांकि स्कूल ने इस बार एडमिशन फीस में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। साथ ही स्कूल ने एडमिशन फॉर्म में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। गत वर्ष 2500 रुपये थी जो बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है।
नर्सरी आठ एडमिशन
(प्रति माह) तक फीस
2018-19 4132 7498 23000
2019-20 4475 8121 25000
मिलेनियम स्कूल
मिलेनियम स्कूल ने अपनी फीस में छह से सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। स्कूल ने इसका दावा करते हुए फीस स्ट्रक्चर को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है। स्कूल ने एडमिशन फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं है। स्कूल का दावा है कि एडमिशन फीस केवल नए छात्रों से ही वसूली जाएगी।
नर्सरी पांच आठ एडमिशन
(प्रति माह) तक तक फीस
2018-19 6250 6650 6725 48000
2019-20 6750 7180 7260 48000

यहां देखें, काॅपी किताबों के दाम
नए सत्र में कॉपी-किताबों की कीमतों में भी पिछले वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं यूनिफॉर्म की कीमतों में भी करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। अमीनाबाद स्थित विशाल बुक डिपो के संचालक मोहम्मद फरहान ने बताया कि इस बार एक कक्षा की कॉपी-किताबों के बंडल की कीमत में गत वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं स्कूल यूनिफॉर्म विक्रेता विकास भाटिया ने बताया कि यूनिफॉर्म कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।