{"_id":"5f7f6cfb8ebc3e9bee5934ad","slug":"private-pathology-will-have-to-give-dengue-patient-record-lucknow-news-lko544267871","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों की रिपोर्ट न देने पर जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों की रिपोर्ट न देने पर जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संग डेंगू मरीजों का भी देना होगा डाटा
निजी पैथोलॉजी सेंटर पर सख्त हुए सीएमओ, रिपोर्ट न देने पर होगी कार्रवाई
लखनऊ। राजधानी की निजी पैथोलॉजी डेंगू मरीज की जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेज रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सीएमओ का कहना है कि डेंगू मरीजों का रिकॉर्ड सभी निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी से मांगा गया है। डेंगू की जानकारी न देने वाले निजी सेंटरों पर कार्रवाई होगी।
शहर में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। निजी पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में अब तक 400 से ज्यादा लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सीएमओ कार्यालय के रिकॉर्ड में अब तक 135 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, सभी निजी पैथोलॉजी व अस्पताल को हर दिन डेंगू का रिकॉर्ड सीएमओ ऑफिस भेजना होगा। लापरवाह बरतने पर उन्हें नोटिस जारी करके जवाब तलब संग कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
इन इलाकों में अधिक प्रकोप
फैजुल्लागंज, इंदिरा नगर, चिनहट, गोमतीनगर, जानकीपुरम, अलीगंज, चौक, ठाकुरगंज, आशियाना समेत अन्य इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।