{"_id":"5986f0394f1c1bad3c8b47eb","slug":"private-laboratories-will-facilitate-the-swine-flu-test-free-of-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पैथोलॉजी में भी होगी स्वाइन फ्लू की मुफ्त जांच, अभी सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेजों में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट पैथोलॉजी में भी होगी स्वाइन फ्लू की मुफ्त जांच, अभी सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेजों में सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वाइन फ्लू की जांच प्राइवेट पैथोलॉजी से मुफ्त कराएगी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार शीघ्र ही प्राइवेट लैब से करार करेगी। यह कदम जिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा न होने के कारण उठाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा प्रदेश के 12 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ही उपलब्ध है।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्रियों ने शनिवार को एक हाई पावर ज्वाइंट मीटिंग की।
विज्ञापन
इसमें दोनों विभागों के अफसरों को बुलाया गया। योजना भवन में हुई इस बैठक के बाद मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यह बीमारी न फैले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिलों के सीएमओ को अपने-अपने क्षेत्र में स्वाइन फ्लू जिन क्षेत्रों में फैला है वहां की मैपिंग कराने के निर्देश दिए हैं। मैपिंग होने के बाद इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
मंत्री ने खासतौर पर मेरठ व गाजियाबाद की मैपिंग तत्काल कराने के निर्देश दिए हैं। इन इलाकों में संयुक्त निदेशक स्तर के डॉक्टर जाएंगे और वहां की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।