फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private hospitals reate record in Vasectomy in Uttar pradesh.

यूपी: निजी अस्पतालों ने महिला नसबंदी में बनाया रिकॉर्ड, छह वर्षों में तीन लाख से अधिक ऑपरेशन

Mon, 19 Jul 2021 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jul 2021 04:36 PM IST
सार

राज्य नोडल अधिकारी राजेश बांगिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बीते छह वर्षों में तीन लाख से अधिक महिला व 5694 पुरुष नसबंदी की सेवाएं दी गई हैं। इसके अलावा पिछले छह वर्षों में कॉपर-टी की सेवा 16,6,828, गर्भनिरोधक गोली 75,631 और 61,412 गर्भनिरोधक इंजेक्शन भी लगाए गए। 3,32,551 लाभार्थियों को कंडोम दिए गए।

विज्ञापन
private hospitals reate record in Vasectomy in Uttar pradesh.
नसबंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के निजी अस्पतालों ने महिला नसबंदी में रिकॉर्ड बनाया है। हौसला साझीदारी कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 में निजी अस्पतालों ने अपने लक्ष्य 37,500 के सापेक्ष 62,774 महिला नसबंदी करके 167.39 प्रतिशत ज्यादा की उपलब्धि हासिल की है। कोरोना काल में इसे एक मिसाल के रूप में दर्ज किया गया है। जबकि बीते छह वर्षों में इस कार्यक्रम के तहत तीन लाख महिलाओं की नसबंदी की गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी राजेश बांगिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने वित्तपोषित हौसला साझीदारी कार्यक्रम को चलाने की जिम्मेदारी सिफ्सा को दी है। यह कार्यक्रम परिवार नियोजन के क्षेत्र में निजी सेवा प्रदाताओं के साथ सहभागिता से चलाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में इस कार्यक्रम के तहत सूबे के 1062 निजी चिकित्सालय पैनल में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बीते छह वर्षों में तीन लाख से अधिक महिला व 5694 पुरुष नसबंदी की सेवाएं दी गई हैं। इसके अलावा पिछले छह वर्षों में कॉपर-टी की सेवा 16,6,828, गर्भनिरोधक गोली 75,631 और 61,412 गर्भनिरोधक इंजेक्शन भी लगाए गए। 3,32,551 लाभार्थियों को कंडोम दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष -- महिला नसबंदी -- पुरुष नसंबदी
2015-16 -- 21764 -- 424
2016-17 -- 45990 -- 2962
2017-18 -- 51681 -- 1086
2018-19 -- 57373 -- 305
2019-20 -- 60445 -- 787
2020-21 -- 62774 -- 130

जिलों में प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही

प्रदेश के उन 57 जिलों में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है जहां जनसंख्या दर अधिक है। हौसला साझीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला नसबंदी पर लाभार्थी को 1400 व पुरुष नसबंदी के लाभार्थी को 2000 रुपये प्रतिपूर्ति राशि के रूप में दी जाती है। मिशन परिवार विकास वाले जिलों के निजी चिकित्सालयों को अंतराल/गर्भपात के बाद महिला नसबंदी पर 2500 प्रति लाभार्थी, प्रसव के बाद महिला नसबंदी पर 3000 प्रति लाभार्थी, पुरुष नसबंदी पर 2500 प्रति लाभार्थी और गैर मिशन परिवार विकास वाले जिलों के निजी चिकित्सालयों को 2000 रुपये प्रति लाभार्थी महिला एवं पुरुष नसबंदी करने के लिए दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed