{"_id":"688c540a0e5eceda390ecb2a","slug":"private-hands-will-take-security-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1319397-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी हाथों में होगी अयोध्या, चारबाग व गोमतीनगर स्टेशन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी हाथों में होगी अयोध्या, चारबाग व गोमतीनगर स्टेशन की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एयरपोर्ट की तर्ज पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
यात्रियों को मिलेगी राहत, अयोध्या के लिए जल्द होंगे टेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अयोध्या, चारबाग व गोमतीनगर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा एयरपोर्ट की तर्ज पर निजी हाथों में होगी। आरपीएफ-जीआरपी के साथ-साथ निजी सुरक्षा गार्ड स्टेशनों पर तैनात होंगे, जो यात्रियों के सफर को सुखद बनाएंगे। पहले चरण में अयोध्या के लिए टेंडर कराए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। पहले चरण में कराए गए निर्माण कार्यों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। वहीं अब सेकेंड फेज में स्टेशन को भव्य बनाया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी भी तैनात रहेगी। सूत्र बताते हैं कि टिकटिंग, सुरक्षा आदि निजी हाथों में देने की तैयारी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था एयरपोर्ट की तर्ज पर निजी हाथों में दी जाएगी। दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सुरक्षा व्यवस्था संभालती है, जबकि अदाणी प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट परिसर में निजी गार्डों को तैनात किया गया है। इसी तर्ज पर गोमतीनगर, चारबाग, अयोध्या स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। पहले चरण में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अयोध्या स्टेशन पर निजी एजेंसी को सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। ऐसा होने पर यात्रियों का सफर और भी सुरक्षित हो जाएगा। इसके बाद चारबाग रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी निजी हाथ संभालेंगे। यहां अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद निजी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था निजी एजेंसी संभाल सकती है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।