फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private company owner raped girl in lucknow

अमेरिका में रह रहे निजी कंपनी के मालिक ने मैनेजर से किया रेप, केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
private company owner raped girl in lucknow
डेमो पिक
लखनऊ के गोमतीनगर के मनोज पांडेय चौराहा स्थित दि जैनस कंपनी के मालिक व सीईओ प्रशांत नारायण पर उसकी मैनेजर ने रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के सी ब्लॉक निवासी पीड़िता का कहना है कि कंपनी का मालिक व सीईओ पत्नी व बेटे के साथ अमेरिका में रहता है। कंपनी के काम के सिलसिले में लखनऊ आता रहता और करीब एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि 26 अगस्त 2016 को वह ड्यूटी खत्म करके ऑफिस की लिफ्ट से नीचे उतरकर घर जा रही थी तभी प्रशांत नारायन ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर ऊंची पहुंच का हवाला देकर उसे धमकाया और मुंह बंद रखने को कहा। घबराई पीड़िता धमकी से डर गई और जैसा-जैसा प्रशांत नारायन कहता वह करती रही।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बनाए संबंध

private company owner raped girl in lucknow
डेमो

पीड़िता का आरोप है कि सिंतबर 2016 में नैनीताल में ऑफिशियल टूर के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पीड़िता खामोश रह गई और इसका फायदा उठाते हुए सीईओ उसे 11 नवंबर 2016 को अमेरिका ले गया और उसका यौन शोषण लगातार जारी रहा।28 जनवरी 2017 को उसे कुछ पैसे देकर भारत भेज दिया।

डिप्रेशन में जाती बेटी को देख मां ने जब उससे जानने की कोशिश की। मां को उसने आपबीती सुनाई। परिवारवालों ने उसका हौसला बढ़ाया और पुलिस से शिकायत करने को कहा।

परिवार का साथ मिलते ही पीड़िता ने मंगलवार को गोमतीनगर थानें में सीईओ प्रशांत नारायण के खिलाफ रेप, मारपीट, गाली-गलौज, धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed