फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private company employee kept under digital arrest for two hours, duped of Rs 1.61 lakh

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी को दो घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 1.61 लाख

Thu, 14 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Private company employee kept under digital arrest for two hours, duped of Rs 1.61 lakh
लखनऊ। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर जालसाज ने तेलीबाग निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी को दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 1.61 लाख रुपये ठग लिए। पीजीआई पुलिस ने मंगलवार को आईटी एक्ट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कुबेर बगिया निवासी हिमांशु सिंह यादव के मुताबिक सात अगस्त को उनके पास अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और उन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने और दिल्ली पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही। यह सुन हिमांशु घबरा गए। इसका फायदा उठाते हुए ठग ने पूछताछ के बहाने उन्हें दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और गिरफ्तारी से बचाने का झांसा देकर एक खाते का विवरण भेजा। पीड़ित ने पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी के बैंक खाते में 1.61 लाख ट्रांसफर कर दिए। कॉल कटने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

साइबर सेल ने 93 हजार रुपये कराए होल्ड
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने 93 हजार 537 रुपये होल्ड कर दिए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित को जिस नंबर से कॉल आई ओर जिस खाते में उन्होंने रकम ट्रांसफर की उसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed