फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private and government institutions should come together to provide critical care to patients.

Lucknow News: मरीजों की क्रिटिकल केयर के लिए साथ आएं निजी और सरकारी संस्थान

Sun, 16 Nov 2025 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Private and government institutions should come together to provide critical care to patients.
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के मुताबिक, गंभीर मरीजों के मामले में क्रिटिकल केयर अभी बड़ी चुनौती है। प्रदेश में क्रिटिकल केयर को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी और निजी संस्थानों को मिलकर काम करने की जरूरत है। अपर मुख्य सचिव शनिवार को एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ नर्सिंग इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर एंड ट्रॉमा एलाइड रिस्पांडर के शुंभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अगर समय पर इलाज मिल सके तो गंभीर मरीजों को बचाया जा सकता है। इसमें प्राथमिक उपचार और बड़े सेंटर तक पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस में मिली देखभाल शामिल है। इसके लिए शासन स्तर पर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अब्बास अली महदी ने कहा कि संस्थान बहुत ही न्यूनतम दर पर चिकित्सा उपलब्ध करवा रहा है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने कहा कि पैरामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण की निगरानी भी जरूरी है। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक जां अली खां ने कहा कि पैरामेडिकल की कार्यक्षमता बढ़ानी चाहिए। इस मौके पर विवि के प्रो. चांसलर मीसम अली खान, डॉ. मुस्तहसिन मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed