{"_id":"62aac7372fdcc749611470c9","slug":"prisoners-will-be-allowed-to-do-video-talk-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video call with prisoners: जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video call with prisoners: जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात
Thu, 16 Jun 2022 03:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
जेल मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि कैदियों को जेल से अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा प्रदान की जाए और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से वीडियो काल के जरिए बात कराए जाने की व्यवस्था की जाए। बंदियों से उनके परिजनों से होने वाली बातचीत की रिकार्डिंग की भी व्यवस्था हो। इससे न सिर्फ कैदियों के परिजनों को जेल के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी बल्कि अनियमितता की शिकायतें भी दूर होंगी। जेल मंत्री ने प्रदेश भर की जेलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
जेल मंत्री ने कहा कि अपनी मां के साथ जेलों में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर ढंग से हो तथा उन्हें यह महसूस न हो कि वे जेल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन
जल्द ही बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को इस्टाल लगाकर उन्हें आमजन तक पहुंचाया जायेगा। धर्मवीर प्रजापति ने जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कि कैदियों के भोजन की बेहतर व्यवस्था हो, मानकों के साथ कोई समझौता न किया जाए। मंत्री ने योग दिवस की तैयारियां समय से पूरी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन