{"_id":"65d10ed93d53333bea026bf7","slug":"prisoner-who-dodged-police-and-ran-away-arrested-from-home-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110861-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी घर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी घर से गिरफ्तार
Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात फरार बंदी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के गुलाब शाह का पुरवा निवासी मो. नदीम पुत्र शाकिर एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी पर दीवानी कचहरी लाया गया था। पेशी के बाद पुलिस कर्मी उसे जिला कारागार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार हो गया था।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदी को उसके घर से पकड़कर उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।