फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prison Minister inaugurated the open gym in the district jail and planted trees outside the circle.

Lucknow:कारागार मंत्री ने जिला जेल में किया ओपेन जिम का उद्घाटन, सर्किल के बाहर किया पौधारोपण

Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

यूपी के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को जिला जेल में ओपेन जिम का उद्घाटन किया। वहीं, पर्यावरण दिवस के मौके पर जेल में सर्किल के बाहर पौधारोपण किया।

विज्ञापन
Prison Minister inaugurated the open gym in the district jail and planted trees outside the circle.
जिला कारागार में ओपेन जिम का किया उद्घाटन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहपतिवार को जिला कारागार लखनऊ में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही मंत्री ने नवनिर्मित ओपेन जिम का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजी जेल पीसी मीणा, डीआईजी जेल डॉ. रामधनी व जेल अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह ने भी पौधरोपण किया।

विज्ञापन


जिला कारागार पहुंचे जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने आम का पौधा लगाया। कारागार मंत्री ने बताया कि सूबे की सभी जेलों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पौधारोपण किया जा रहा है। जेल में अलग अलग प्रजाति के दो सौ पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा की पौधरोपण करने से कारगार के अंदर हरा भरा वातावरण रहेगा जिससे बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कारागार प्रशासन की इस रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि कैदियों का सुधार और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक कारागार मंत्री जिला जेल पर मौजूद रहें और इस दौरान मंत्री के साथ साथ जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, अजय कुलवंत, महिला डिप्टी जेलर अंशु मलिक, सुमन यादव व निधि यादव समेत विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed