फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prison for two years to police men

रिश्वत मांगने में तीन पुलिस वालों को दो साल की कैद

Wed, 17 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
prison for two years to police men
रिश्वत मांगने के आरोपी पुलिसकर्मियों समेत पांच को दो साल की सजा
विज्ञापन

लखनऊ। लूट के आरोपी की गिरफ्तारी करने गई पुलिस पार्टी के प्राइवेट वाहन के ड्राइवर से रिश्वत मांगने के आरोपी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही राम रक्षा शर्मा, भारत सिंह होमगार्ड प्रदीप कुमार गुप्ता, गिरीश अवस्थी और ओम प्रकाश शुक्ला को दोषी ठहराकर भ्रष्टाचार निवारण के विशेष जज हरेन्द्र बहादुर सिंह ने दो-दो वर्ष के कठोर कारावास व 20-20 हजार के जुर्माने से दंडित किया है।

कोर्ट में सरकारी वकील ने तर्क दिया कि नाका थाने के दरोगा राजकुमार सिंह ने 24 मार्च 2003 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह लूटके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्राइवेट टाटा सूमो गाड़ी से पुलिस पार्टी के साथ मवैया गए थे। जहां से वापस आते समय रास्ते में बाबा लॉन्ज के पास आरोपी पुलिसकर्मी खड़े थे जिन्होंने सूमो गाड़ी को सवारी गाड़ी समझकर रोका। चालक से दो सौ रूपये की मांग की जिसपर ड्राइवर अरूण कुमार ने बताया कि सवारी गाड़ी की जगह पुलिस पार्टी है। इस पर आरोपी भागने लगे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed