फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prise rise to go up agter budget.

बजट आने पर और बढ़ेगी महंगाई: कांग्रेस

Thu, 12 Feb 2015 01:25 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Prise rise to go up agter budget.

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है। पूंजीपतियों ने इन पर पैसा लगाया है अब वे इसे वापस करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी को उन्होंने जुमलाबाज प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि बजट आने पर महंगाई और बढ़ेगी। वह बुधवार को प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में जाकर जिम्मेदारियां निभाने और सदस्यता अभियान को गति देने का निर्देश दिया। इसके साथ 12 मार्च को होने वाले रेल रोको तथा चक्का जाम कार्यक्रम की रणनीति बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर पूंजीपतियों का दबाव

Prise rise to go up agter budget.

मिस्‍त्री ने कहा, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और यूरिया के बढ़े हुए दाम जैसे जनविरोधी निर्णय पूंजीपतियों के दबाव में ही हो रहे हैं।

पेट्रोलियम पदार्थों का जितना लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए, नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि काम बांट दिए गए हैं, पदाधिकारियों को इसके आधार पर काम करना है।
प्रदेश कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। प्रदेश के लिए मोदी, मुलायम और मायावती तीनों हानिकारक तथा जनविरोधी साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed