फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principle make children clean toilet in school in ayodhaya parents protest

बच्चों से साफ कराया शौचालय, अभिभावक के विरोध पर बच्चों का नाम काटने का आरोप

Thu, 18 Jul 2019 08:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 18 Jul 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
principle make children clean toilet in school in ayodhaya parents protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोहावल इलाके के प्राथमिक विद्यालय पिलखावां में बच्चों से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में एक सप्ताह पूर्व तहसील दिवस में इस मामले की शिकायत हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बच्चों के पिता ने शिकायत की तो अध्यापिका ने पेशबंदी में बच्चों का नाम काटकर भगा दिया।
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा और अभिभावकों ने शिक्षिका के विरुद्ध मोर्चा खोल कर बच्चों को स्कूल जाने से रोका और विरोध जताया तो आरोपी शिक्षिका ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई और सुरक्षा मांगी। 
विज्ञापन


आरोप लगाने वाले कक्षा पांच के छात्र अनिरुद्ध, नीरज, सत्यम व छात्रा जया के अभिभावकों में शामिल गांव निवासी रामकुमार विश्वकर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी को कई दिन पहले शिकायत देने के बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली और कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामजी वर्मा ने कहा सफाईकर्मी मंजू रावत की लापरवाही विवाद की जड़ है, साथ ही शिक्षिकाओं का यह कार्य निंदनीय है। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मुझे बीते मंगलवार को मिली है। नाम काटे गये तीनों बच्चों को लेकर घूम रहे अभिभावक और आरोपी शिक्षिका दोनों को जांच पड़ताल के लिए जिला मुख्यालय तलब किया गया है। प्रकरण की सुनवाई के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed