{"_id":"684dd8f4ad48e81695090504","slug":"principal-secretary-and-dg-health-donated-blood-lucknow-news-c-13-lko1070-1248905-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रमुख सचिव व डीजी हेल्थ ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रमुख सचिव व डीजी हेल्थ ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान करते प्रमुख सचिव।
लखनऊ। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगा। उद्घाटन प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व सीएमएस ने रक्तदान भी किया।
प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री की मुहिम एक पेड़ मां के नाम के तहत लाल चंदन का पौधा रोपकर हर मां को अपना सम्मान समर्पित किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। नए एमएनसीयू वार्ड की प्रशंसा करते हुए दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता भी मौजूद रहे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिविर में 74 लोगों ने रक्तदान किया।
पीजीआई में 50, कैंसर संस्थान में 20 ने किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित हुए। संजय गांधी पीजीआई के साथ ही कैंसर संस्थान में लगाए गए शिविरों में लोगों ने रक्तदान किया। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने शिविर का शुभारंभ किया। इस माैके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, वित्त अधिकारी प्रकाश सिंह ने 50 रक्तदाताओं एवं आयोजकों को सम्मानित किया। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति एलहेंस ने सभी को धन्यवाद दिया। वहीं, कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग में लगे शिविर में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय उपस्थित रहे।