यूपी के लिए बेहद खास रहेगा योग दिवस, लखनऊ में रहेंगे पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर 21 जून को राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें एक साथ 50 हजार से अधिक लोग योगाभ्यास के लिए जुटेंगे।
मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसमें हिस्सेदारी की सहमति जता दी है। पीएम के आगमन की जानकारी पुख्ता होते ही प्रशासनिक अमला आयोजन की तैयारियों में जुट गया है।
जिला प्रशासन ने आयोजन स्थल के रूप में रमाबाई रैली स्थल, स्मृति उपवन पार्क और केडी सिंह बाबू स्टेडियम को चिह्नित कर इसकी सूची अंतिम अनुमोदन के लिए पीएमओ भेजी है।
योगगुरू बाबा रामदेव भी रहेंगे मौजूद
एडीएम सिटी पूर्वी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ऐसे स्थल को चुना जाएगा जहां प्रधानमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था समेत वाहन पार्किंग तक के इंतजाम आसानी से कराए जा सकें।
खेलकूद मंत्रालय के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव खेलकूद अनीता भटनागर जैन ने आयोजन से जुड़े इंतजामों को लेकर बीते दिनों पुलिस प्रशासन के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।