{"_id":"586a2f674f1c1b0f7815850a","slug":"prime-minister-narendra-modi-speech-in-lucknow-rally-important-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की परिवर्तन रैली में पीएम के भाषण की 6 खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की परिवर्तन रैली में पीएम के भाषण की 6 खास बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के भाषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लखनऊ रैली में जहां कई लोकलुभावन बातें कहीं, वहीं सपा-बसपा को निशाने पर भी लिया। यहां देखें उनके भाषण की 6 खास बातें।
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में नरेंद्र मोदी ने भाषण की शुरुआत में खुद में कई वर्ष से राजनीति से जुड़ा बताते हुए उमड़े जनसैलाब पर हैरानी जताई। साथ ही कहा कि राजस्थान में गवर्नर के रूप में सेवा कर रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ये नजारा देख रहे होंगे तो आशीर्वाद दे रहे होंगे। ये लखनऊ की धरती अटल बिहारी वाजपेयीजी की कर्मभूमि है। अटलजी जैसे महापुरुषों ने अपनी जवानी इस धरती पर खपाई। पसीना बहाया। रात-दिन एक करके पूरे हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष तैयार किया।
चुनाव विश्लेषकों को आइना दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "जो पॉलिटिकल पंडित हैं। यूपी का चुनाव किस दिशा में जाएगा, उसका हिसाब जो लगा रहे हैं। अब किसी को मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि क्या होने वाला है। हवा का रुख साफ-साफ नजर आ रहा है। यूपी की सेवा करने का अवसर बीजेपी को मिला था। मैं आज बड़े गर्व और संतोष के साथ कह सकता हूं कि कल्याण सिंह, संतोष जी और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जो सरकार चली, उसकी लोग मिसाल देते हैं।"

हम चाहते हैं हिंदुस्तान आगे बढ़े
परिवर्तन रैली
- फोटो : amar ujala
वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीत चुके मोदी ने रैली में इसका जिक्र करते हुए कहा कि "आपने मुझे एमपी बनाया। जी-भरकर मेरी मदद की। सालों बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। मैं छोटी सोच नहीं रखता। हम चाहते हैं हिंदुस्तान आगे बढ़े। ये सपना तब तक पूरा नहीं होता जब तक यूपी से कठिनाइयां दूर न हों। मुद्दा ये नहीं है कि 14 साल के लिए यूपी में बीजेपी का वनवास हो गया। मुद्दा ये है कि इस प्रदेश में विकास का वनवास हो गया है। 14 साल बाद यूपी की धरती पर विकास का नया अवसर आने का नया नजारा देख रहा हूं।"
उत्तरप्रदेश के विकास के लिए पैकेज की घोषणा करने की बजाय पीएम मोदी ने सरकार बनने के बाद दी ग्रांट को लेकर यूपी सरकार को निशाने पर लिया। मैं खुद उत्तर प्रदेश से सांसद हूं। मेरे अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क बनवाने के लिए तराजू से तौला जाता था। राजनीति में आपकी शिकायत होगी लेकिन नुकसान जनता का हुआ है।" जब से दिल्ली में हमारी सरकार बनी है। तब से यूपी सरकार को 1 लाख करोड़ रुपया ज्यादा मिला है। ढाई साल में ढाई लाख करोड़ ज्यादा मिला। अगर सही तरीके से इस्तेमाल होता तो प्रदेश कहां से कहां पहुंच गया होता।"

सपा बसपा निशाने पर
मोदी की रैली में जुटे लोग
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने भीम ऐप के नाम पर आपत्ति उठाने वालों पर भी तंज कसा। मोदी ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले हमने टेक्नोलॉजी के द्वारा रुपयों के लेनदेन के लिए भीम ऐप लॉन्च किया। इसकी वजह बाबा साहब अंबेडकर हैं। उनका अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतन था। सालों पहले बाबा साहब को रुपए, बैंकिंग और कारोबार का पता था। अब लोगों के पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं। अंबेडकर को इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। कुछ लोगों को इसके भी नाम पर आपत्ति है।
उत्तरप्रदेश में समाजवादी परिवार में चल रहे दंगल पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए संकल्प कर चुकी है। कुछ दलों का तो उत्तर प्रदेश में पता ही नहीं है। एक दल अपने बेटे को प्रस्थापित करने के लिए पिछले 15 साल से कोशिश कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा। दूसरा दल, पैसे बचाने में लगा हैं। तीसरा दल- परिवार का क्या होगा, इसमें लगे हैं। अब जनता को तय करना है जो पैसा बचाने में लगे हैं, जो परिवार में लिपट गए हैं, वो उत्तर प्रदेश को बचा पाएंगे क्या।