फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister modi speech on international yoga day in lucknow

यूं नहीं हैं मोदी योग के मुरीद, लखनऊ में बताई इसके बारे में ये रोचक बातें

Wed, 21 Jun 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi speech on international yoga day in lucknow
योग द‌िवस पर लखनऊ में मोदी
तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने योग आसन करने से पहले जनता को संबोधित किया और योग से जुड़ी कई रोचक बातें बताईं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, योग की एक विशेषता है कि ये मन को स्थिर रखता है। किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव के बीच भी स्वस्थ मन के साथ जीने की कला योग से सीखने को मिलती है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, आज योग घर-घर का, जन-जन के जीवन का हिस्सा बन रहा है। विश्व के अनेक देश जो न हमारी भाषा जानते हैं न हमारी परंपरा जानते हैं, न हमारी संस्कृत‌ि से पर‌िच‌ित हैं वे सभी भारत से जुड़ने लगे हैं।। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा, योग मन, बुद्ध‌ि को शरीर से जोड़ता है और अब योग पूरे देश ही नहीं विश्व को भी जोड़ रहा है। उन्होंने कहा, यूनाइटेड नेशन से ज्यादा से ज्यादा वोटों से जब से योग को स्वीकृत‌ि मिली तबसे ऐसा नहीं हुआ क‌ि बिना योग के कोई कार्यक्रम होता है। योग के प्रत‌ि लोगों का बहुत आकर्षण बढ़ा है। 

 

योग से म‌िलेगी नौकरी

prime minister modi speech on international yoga day in lucknow
योगा करते मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, योग के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तो बढ़े हैं साथ ही योग टीचर की भी मांग बढ़ी है। विश्व में नया जॉब मार्केट योग से तैयार हुआ और भारत के लोगों की प्राथम‌‌िकता पूरी दुनिया में सबसे पहले रहती है।

पीएम मोदी ने कहा, फिटनेस से ज्यादा वेलनेस का महत्व है। आज योग के सामने दुनिया में कहीं भी सवालिया निशान नहीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं लोगों को योग को जीवन बनाने का आग्रह करता हूं। हम योग में मास्टर बने न बनें पर अभ्यासु बन सकते हैं।

मोदी ने कहा, जब हम पहली बार योग करते हैं तो अहसास होता है क‌ि शरीर के बहुत से अंग हैं जिनकी ओर हमारा ध्यान नहीं गया। योग करने पर पता चलता है क‌ि ये अंग सुसुप्त पड़े थे उनमें चेतना आने लगी है।

प्रधानमंत्री ने योग को जीवन में नमक की तरह उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, मैं योग को बड़ी सरल भाषा में समझाता हूं। नमक सबसे सस्ता होता है लेकिन खाने में नमक न हो तो स्वाद बिगड़ जाता है बल्क‌ि शरीर के रचना में उसकी जरूरत को कोई नकार नहीं सकता। एकमात्र नमक से जीवन नहीं चल सकता है पर जीवन में नमक न होने से काम नहीं चलेगा। 

योग को जीवन में नमक की तरह जरूरी बनाएं। उन्होंने कहा क‌ि जीरो कॉस्ट से स्वास्थ्य अच्छा रखने का तरीका योग ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed