फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime minister Modi meets MP and MLA of Uttar Pradesh.

प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूपी के सांसद, कहा- यूपी का है बुरा हाल

Fri, 21 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 Prime minister Modi meets MP and MLA of Uttar Pradesh.
यूपी के सांसद-विधायकों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

चौदह साल बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में लौटी भाजपा की सरकार से विधायक, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी ही नहीं, प्रदेश के सांसद भी संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र के सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने योगी सरकार और उनके कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर जबर्दस्त असंतोष सामने आया।

विज्ञापन


कई सांसदों ने कहा कि लगता था कि यूपी में भाजपा सरकार आने पर माहौल बदलेगा। क्षेत्र में काम होगा तो अगले चुनाव के लिए संभावनाएं बेहतर बनेंगी, पर स्थिति उलट गई है। प्रदेश के कई मंत्री सुनते नहीं। बाहर से आए और अब मंत्री बने कुछ नेता अपने लोगों का काम करते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। अधिकारी तक फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन


विकास संबंधी कोई काम बताने पर उसमें तकनीकी अड़चनें बताकर बाधा डालते हैं। कुछ सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का मामला हो या हैंडपंप लगवाने का काम, अधिकारी पूरी तरह मनमानी करते हैं। भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। भाजपाइयों के साथ पुलिस का रवैया भी अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता भाजपा सांसदों-विधायकों पर तंज कस रही है

 Prime minister Modi meets MP and MLA of Uttar Pradesh.

कई सांसदों ने कानून-व्यवस्था की बुरी स्थिति का हवाला दिया। कहा कि इससे भाजपा और इसके जनप्रतिनिधियों की साख प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में लोग भाजपा सांसदों व विधायकों पर तंज कसने लगे हैं।

अधिकारियों की सलाह पर बनी प्रदेश सरकार की नीति से निर्माण सामग्री के दाम आसमान पर पहुंचते जा रहे हैं। इससे लोगों का घर बनवाना मुश्किल होता जा रहा है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री ने किया आश्वस्त
शिकायतें सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर जरूरी व्यवस्था करेंगे ताकि सांसदों को अपना कर्तव्य निभाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने सांसदों की शिकायतों के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।

सांसद अपने इलाके में गुजारें ज्यादा से ज्यादा वक्त : मोदी

 Prime minister Modi meets MP and MLA of Uttar Pradesh.

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को अब ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने क्षेत्र में गुजारने और विकास कार्यों पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

उन्होंने उड़ीसा के एक सांसद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने इलाके के सभी किसानों को फसली बीमा योजना से कवर ही नहीं कराया, बल्कि सबसे ज्यादा भुगतान भी दिलाया। सभी को इसे नजीर मानकर काम करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में भी अपनी ही सरकार है। सांसदों के लिए यह सुनहरा मौका है। सभी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ पहुंचाने में जुटना चाहिए।

जमीन की नापजोख और उसके राजस्व रिकॉर्ड के लेखाजोखा के जनक राजा टोडरमल पर डाक टिकट जारी करने के लिए सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed