फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर

Wed, 25 Feb 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Feb 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
primary teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षकों के जब तक सभी पद भर नहीं जाते हैं, अंक गिराकर मेरिट जारी की जाती रहेगी।

विज्ञापन


टीईटी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन मिलान करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

उन्हें बताया गया कि अब तक 44024 प्रशिक्षु शिक्षक के पद भर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीसरे चरण की मेरिट 27 फरवरी तक हर हाल में जारी कर दी जाए।

फर्जी प्रमाणपत्र वालों के चयन निरस्त

primary teachers recruitment.
मेरिट जारी करने के बाद भी यदि पद खाली रह जाते हैं तो चौथी मेरिट जारी करते हुए इन्हें भरा जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डायट प्राचार्यों से समन्वय करके खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सचिव बेसिक शिक्षा के अलावा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह व बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा भी उपस्थित थे।

कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कन्नौज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके यहां फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे तीन अभ्यर्थी प्रशिक्षु शिक्षक बनने में सफल हो गए थे। तीनों का चयन निरस्त करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed