फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary teachers fails to read english books

अफसरों के सामने गुरू जी फेल, नहीं पढ़ पाए इंग्लिश की किताब!

Sat, 19 Dec 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Sat, 19 Dec 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
primary teachers fails to read english books

श्रावस्ती मंडलायुक्त ने शुक्रवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां विद्यालय में तैनात शिक्षक कक्षा सात की अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके।

विज्ञापन


वहीं कक्षा पांच के छात्र प्रदेश की राजधानी का नाम नहीं बता सके। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी छात्रों की संख्या कम मिली। इस पर मंडलायुक्त ने शिक्षक व कार्यकर्त्री को कड़ी फटकार लगाई।  
विज्ञापन


आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा मुरलीधर दूबे औचक रूप से हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा पहुंचे। जहां कक्षा तीन का छात्र एबीसीडी नहीं सुना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कक्षा चार का छात्र विजय अपने नाम की स्पेलिंग नहीं बता पाया। जबकि कक्षा पांच का छात्र प्रदेश की राजधानी का नाम नहीं बता सका। कक्षा सात का छात्र अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सका।

इस पर साथ में मौजूद जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने सहायक अध्यापक प्रकाश वीर से कक्षा सात की पोयम पढ़ कर सुनाने को कहा जिसका शिक्षक सही से उच्चारण नहीं कर सका।

डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

primary teachers fails to read english books

इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद खंड शिक्षाधिकारी शिव शंकर मौर्या को कड़ी फटकार लगाते हुए गिरते शिक्षा सतर को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। वहीं मंडलायुक्त द्वारा विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। जहां मात्र दस बच्चे ही मौजूद मिले।

इस पर मंडलायुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री नीतू सतसंगी व सहायिका सुनीता को कड़ी फटकार लगाते हुए बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा नियमित पुष्टाहार वितरण करने का निर्देश दिया।

साथ ही मंडलायुक्त ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने व दोबारा विद्यालय की जांच में कमी मिलने पर निलंबन के लिए तैयार रहने का कड़ी चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed