फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Primary School Teacher Dies in Bus Collision

Lucknow News: बस की टक्कर से प्राइमरी के शिक्षक की मौत

Thu, 30 Apr 2026 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Primary School Teacher Dies in Bus Collision
 जन्मेजय सिंह,  फाइल फोटो
मयाबाजार। अयोध्या-अंबेडकर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह महराजगंज थाने के सामने एक निजी बस की टक्कर से शिक्षक जन्मेजय शाह (35) की मौत हो गई। मया क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में तैनात शिक्षक जन्मेजय शाह विद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक मूल रूप से अंबेडकर नगर के भगवान पट्टी गांव के रहने वाले थे। उनकी एक तीन वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन

हादसे से शिक्षकों में शोक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद समेत कई लोगों ने दुख व्यक्त किया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed