{"_id":"d22fdec7fb842735a9c7f2ed5f1352a3","slug":"priest-killed-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महंत को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने महंत को गोली से उड़ाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ, गोंडा
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से सटे जिले गोड़ा में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरेडाल गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक महंत की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महंत का नाम रामदेव दास है।
विज्ञापन
ये मूलरूप से अयोध्या के रानोपाली में आज्ञाराम अखाड़ा के महंत थे और गोंडा के उमरी में धालीबाबा धाम आश्रम में रहते थे।
सुबह उठकर वह खेत की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
महंत को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।