महंगाई की दोहरी मार, फिर बढ़े अरहर व आलू के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाखोरों की कारस्तानी और सहालग की मेहरबानी से अरहर दाल और आलू की कीमतों में एक फिर उछाल आया है। पांच दिन में अरहर दाल 15 रुपये और आलू 3 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है। जबकि अन्य दालें और सब्जियां सस्ती हुई हैं।
पांडेयगंज गल्ला मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने रविवार बताया कि अरहर दाल में पहले 24 नवंबर को 10 रुपये, इसके बाद 28 नवंबर को 5 रुपये प्रति किलो की तेजी आई।
जो अव्वल दाल 150 रुपये किलो बिक रही थी, वह 165 रुपये प्रति किलो बिकने लगी है। मध्यम श्रेणी की अरहर दाल के दाम 10 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। यह दाल पहले 135 से 140 रुपये बिक रही थी। अब उसका रेट 145 से 150 रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है।
खुदरा बाजार में अरहर दाल अव्वल 170 से 172 और मध्यम श्रेणी की 152 से 160 रुपये प्रति किलो तक बिकने लगी। थोक कारोबारी भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मसूर और मलका की दाल 6 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी। यह दाल 74 रुपये प्रति किलो बिक रही थी और अब 68 रुपये बिकने लगी।
खुदरा व्यापारियों ने बढ़ाए 10 रुपये
लखनऊ फल एवं सब्जी व्यापार मंडल के महामंत्री नजमुद्दीन ने बताया कि फतेहपुर से प्याज की नई फसल आने लगी, फिर भी खुदरा कारोबारियों ने 10 रुपये किलो तक दाम बढ़ा लिए हैं।
मंडी में हरदोई से नया आलू आने लगा इसके बाद भी पुराने और नए आलू के दाम खुदरा बाजार में कम नहीं हो रहे हैं। सहालग में पुराने आलू की खपत अधिक होने के कारण खुदरा बाजार में इसका भाव 15 रुपये तक पहुंच चुका है।
कब-कब बढ़े अरहर दाल के दाम
24 नवंबर को 10 रुपये
28 नवंबर को 5 रुपये
रेट रुपये में प्रति किलो
सब्जी--19 नवंबर--29 नवंबर
मटर--70--80
प्याज--20--30
आलू पुराना--12--15
थोक रेट प्रति किलो
सब्जी--रुपये
मटर--40--45
प्याज--14--16
आलू--8--9