फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाल की कीमत में 5 से 8 तो तेल की कीमत में 20 रुपये का उछाल, जनता बोली- कैसे बढ़ाएं इम्युनिटी

Tue, 23 Jun 2020 05:49 PM IST
ishwar ashish रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jun 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Price of oil and vegetables go up in Uttar Pradesh.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, हरी सब्जियां, फल आदि खाने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अब इस पर भी महंगाई की मार पड़ने लगी है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि वे जेब पर बढ़ता बोझ देखें या इम्युनिटी की चिंता करें।



लॉकडाउन के कारण वैसे ही लोगों की कमाई प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार भी हुए हैं। ऐसे में बजट में कटौती करते हुए लोग जरूरी सामानों की ही खरीदारी के लिए ही बाजार का रुख कर रहे हैं। वहीं, कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में इजाफा अस्थायी है, संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लोग लॉकडाउन की मानसिकता से उबरे नहीं हैं और घर का ही खाना खाया जा रहा है। ऐसे में खपत और मांग दोनों बढ़ी है।

Trending Videos
Price of oil and vegetables go up in Uttar Pradesh.

लॉकडाउन के चलते तेल की कीमत में तेजी
निशातगंज के किराना कारोबारी अर्चित अग्रवाल और राजाजीपुरम के पवन गुप्ता कहते हैं कि सरसों का जो तेल 108 रुपये में खरीदते थे, अब 128 रुपये प्रति लीटर हो गया है। फुटकर बाजार में 130 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 36 रुपये किलो में बिकने वाली चीनी 39 रुपये किलो बिक रही है। इस बढ़ोतरी पर थोक कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन का असर कहीं न कहीं अभी बना हुआ है।

Price of oil and vegetables go up in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

कीमतों के पीछे लॉकडाउन का डर
थोक कारोबारी सुधीर अवस्थी कहते हैं कि कीमतें बढ़ने के कारण कहीं न कहीं लोगों में लॉकडाउन का डर भी है। इस कारण जिस इलाके में मरीज निकल आता है, वहां लोग सामान स्टोर करने लगते हैं। तमिलनाडु में दोबारा बंद हो ही गया है, ऐसे में कहीं न कहीं लोगों के मन एक अनिश्चितता का भाव है। इसके अलावा अब सारी दुकानें खुल चुकी हैं। खपत बढ़ने से भी कीमतें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Price of oil and vegetables go up in Uttar Pradesh.

दाल आठ रुपये तक महंगी
अरहर दाल की कीमत आठ रुपये बढ़ गई है। अरहर पुखराज 90 से 95 रुपये प्रति किलो हो गई है। दूसरे अच्छे ब्रांड की दाल 96 से 104 रुपये किलो हो गई है। ऑनलाइन कंपनियां अरहर दाल 104 से 176 रुपये किलो तक बेच रही हैं।

दाल राइस मिलर्स एसो. अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता कहते हैं कि थोक बाजार में आठ और नौ जून को अरहर दाल सूरजमुखी 81 रुपये थी, जो अब से 84 रुपये किलो है। पुखराज की कीमत 84 से बढ़कर 87 रुपये प्रति किलो हो गई। थोक बाजार में कीमत तीन से चार रुपये बढ़ी है। फुटकर बाजार में कीमत में 10-12 फीसदी का अंतर है।

विज्ञापन
Price of oil and vegetables go up in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

टमाटर, आलू महंगा, शिमला मिर्च, परवल के दाम भी बढ़े
सब्जियों के भाव भी बढ़ने लगे हैं। कुछ सब्जियां गर्मी के कारण तो कुछ बरसात शुरू होते ही महंगी होने लगी हैं। तीन महीने से 20 रुपये में बिकने वाला टमाटर 30 से 40 रुपये किलो हो गया। विक्रेताओं का कहना है कि ज्यादातर टमाटर बंगलुरु से ही आ रहा है। वहीं, आलू के दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। अब शिमला मिर्च 60-80 रुपये और परवल 60 रुपये किलो बिक रहा है। अदरक 100 से 120 रुपये किलो हो गई है। भूतनाथ के सब्जी विक्रेता अलाउद्दीन का कहना है बरसात का असर दिखने लगा है। वहीं, सुबह तोरई-भिंडी 20 रुपये किलो तो शाम को 10 रुपये किलो बिकने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed