फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   price of lucknow metro go smart card

लखनऊ में कहां और किस कीमत में मिलेगा मेट्रो का गो स्मार्ट कार्ड, जानें

Thu, 02 Mar 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
price of lucknow metro go smart card
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

एलएमआरसी 26 मार्च को कॉमर्शियल रन से पहले सारी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। एक तरफ  15 मार्च तक लखनऊ मेट्रो सभी स्टेशनों पर चार ऑटोमेटिक मशीनें लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


इनमें से दो टोकन निकालने और दो से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज किए जा सकेंगे। दूसरी तरफ एलएमआरसी गो स्मार्ट कार्ड की बिक्री करने की योजना पर काम कर रही है। पहले चरण में 50,000 स्मार्ट कार्ड बेचने की तैयारी है।
विज्ञापन


इन कार्ड को 200 रुपये देकर मेट्रो स्टेशनों पर बने काउंटर्स से खरीदा जा सकेगा। एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रायोरिटी सेक्शन के लिए सभी आठ स्टेशनों पर दो-दो टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) और दो-दो रिचार्ज कार्ड टर्मिनल मशीन (आरसीटीएम) लगाई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीटीएम का उपयोग लखनऊ मेट्रो की तरफ से जारी गो स्मार्ट कार्ड को डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रिचार्ज करने के लिए किया जाएगा। मेट्रो के अलावा गो स्मार्ट कार्ड से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चलने वाली सिटी बसों का भी किराया अदा किया जा सकेगा। ऐसे में एक ही कार्ड से सिटी बस और ट्रेन में सफर किया सकेगा। 

टीबीएम गंगा ने शुरू की सुरंग की खोदाई

price of lucknow metro go smart card
टीबीएम गंगा - फोटो : amar ujala

आरडीएसओ ने बुधवार को लखनऊ मेट्रो का ट्रायल 50-60 किमी प्रतिघंटा पर किया। इस बीच कोचों के एयर सस्पेंशन की हवा को निकाल दिया गया। ऐसे में बिना एयर सस्पेंशन के कोचों को ट्रैक पर दौड़ा कर देखा गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षा प्रोटोकॉल है। यह माना जाता है कि अगर किसी वजह से यात्रियों से भरी ट्रेन के कोचों के एयर सस्पेंशन की हवा लीक हो जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इसलिए बिना एयर सस्पेंशन के ही आरडीएसओ ट्रेन को अधिकतम स्पीड पर दौड़ा कर देखेगा। इसी प्रक्रिया के तहत आरडीएसओ ट्रेन में 80 टन वजन की बालू की बोरियां भर कर दोहराएगा। 

 ‘गोमती’ टीबीएम के खोदाई शुरू करने के 36 दिन बाद ‘गंगा’ ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। सचिवालय से हजरतगंज तक डाउनलाइन की सुरंग खोदाई के लिए बुधवार दोपहर दूसरी टीबीएम की एमडीए कुमार केशव ने बटन दबाकर औपचारिक शुरुआत की। 

  एलएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि गंगा टीबीएम ने सचिवालय पर बनी शाफ्ट में खोदाई शुरू कर दी। वहीं गोमती खोदाई करते हुए विधानसभा को पार कर चुकी है। सचिवालय से हजरतगंज के बीच करीब 800 मीटर लंबी सुरंग की खोदाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed