लखनऊ में कहां और किस कीमत में मिलेगा मेट्रो का गो स्मार्ट कार्ड, जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएमआरसी 26 मार्च को कॉमर्शियल रन से पहले सारी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। एक तरफ 15 मार्च तक लखनऊ मेट्रो सभी स्टेशनों पर चार ऑटोमेटिक मशीनें लगाने का लक्ष्य है।
इनमें से दो टोकन निकालने और दो से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज किए जा सकेंगे। दूसरी तरफ एलएमआरसी गो स्मार्ट कार्ड की बिक्री करने की योजना पर काम कर रही है। पहले चरण में 50,000 स्मार्ट कार्ड बेचने की तैयारी है।
इन कार्ड को 200 रुपये देकर मेट्रो स्टेशनों पर बने काउंटर्स से खरीदा जा सकेगा। एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रायोरिटी सेक्शन के लिए सभी आठ स्टेशनों पर दो-दो टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) और दो-दो रिचार्ज कार्ड टर्मिनल मशीन (आरसीटीएम) लगाई जाएंगीं।
आरसीटीएम का उपयोग लखनऊ मेट्रो की तरफ से जारी गो स्मार्ट कार्ड को डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रिचार्ज करने के लिए किया जाएगा। मेट्रो के अलावा गो स्मार्ट कार्ड से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चलने वाली सिटी बसों का भी किराया अदा किया जा सकेगा। ऐसे में एक ही कार्ड से सिटी बस और ट्रेन में सफर किया सकेगा।
टीबीएम गंगा ने शुरू की सुरंग की खोदाई
आरडीएसओ ने बुधवार को लखनऊ मेट्रो का ट्रायल 50-60 किमी प्रतिघंटा पर किया। इस बीच कोचों के एयर सस्पेंशन की हवा को निकाल दिया गया। ऐसे में बिना एयर सस्पेंशन के कोचों को ट्रैक पर दौड़ा कर देखा गया।
अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षा प्रोटोकॉल है। यह माना जाता है कि अगर किसी वजह से यात्रियों से भरी ट्रेन के कोचों के एयर सस्पेंशन की हवा लीक हो जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इसलिए बिना एयर सस्पेंशन के ही आरडीएसओ ट्रेन को अधिकतम स्पीड पर दौड़ा कर देखेगा। इसी प्रक्रिया के तहत आरडीएसओ ट्रेन में 80 टन वजन की बालू की बोरियां भर कर दोहराएगा।
‘गोमती’ टीबीएम के खोदाई शुरू करने के 36 दिन बाद ‘गंगा’ ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। सचिवालय से हजरतगंज तक डाउनलाइन की सुरंग खोदाई के लिए बुधवार दोपहर दूसरी टीबीएम की एमडीए कुमार केशव ने बटन दबाकर औपचारिक शुरुआत की।
एलएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि गंगा टीबीएम ने सचिवालय पर बनी शाफ्ट में खोदाई शुरू कर दी। वहीं गोमती खोदाई करते हुए विधानसभा को पार कर चुकी है। सचिवालय से हजरतगंज के बीच करीब 800 मीटर लंबी सुरंग की खोदाई होनी है।