{"_id":"6469ce8a2f5cb23f6c0fc995","slug":"preventing-cross-voting-will-be-a-big-challange-for-party-in-up-vidhan-parishad-bypoll-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधान परिषद: उप चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकना राजनीतिक दलों के लिए चुनौती, मतदान 29 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधान परिषद: उप चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकना राजनीतिक दलों के लिए चुनौती, मतदान 29 मई को
Sun, 21 May 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 May 2023 01:25 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद के उपचुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकना राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती है। मतदान के दौरान सपा और भाजपा के विधायकों की वोटिंग पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकना भाजपा और सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। मतदान 29 मई को है। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सपा ने रामकरन निर्मल और रामजतन राजभर को उम्मीदवार घोषित किया है। उप चुनाव में दो सीटों के लिए दो अलग-अलग मतपत्र होंगे। इस पर सभी 403 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सदन में भाजपा के 255, उनके सहयोगी अपना दल (एस) के 13 और निषाद पार्टी के 6 विधायक हैं। सपा के 109, रालोद के 9, सुभासपा के 6, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और बसपा के एक विधायक हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 2000 Rupees Notes: मनी लॉन्ड्रिंग का खौफ, फिर भी सोना 5 लाख महंगा, एक किलो खरीदने पर चुकाने होंगे इतने रुपये
भाजपा का पूरा फोकस अपने गठबंधन के 274 विधायकों के साथ सुभासपा के छह विधायकों के वोट हासिल करने पर है। वहीं, रालोद और सपा खेमे के असंतुष्ट विधायकों से संपर्क कर उनका मत भी हासिल करने की तैयारी है। भाजपा ने अपने और सहयोगी दलों के विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिलाने के साथ व्हिप जारी करने की योजना बनाई है।
सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का कहना है कि सपा के पास उपचुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। चुनाव लड़ने का निर्णय सपा नेतृत्व की अपरिपक्वता है। उनका कहना है कि भाजपा को 274 से ज्यादा वोट मिलेंगे।