फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sanitation problem-new idea-toilet-1500 rs

वॉट एन आइडिया, 1500 में ट्वायलेट

Sun, 10 Nov 2013 01:44 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
sanitation problem-new idea-toilet-1500 rs

विनायकपुरम् निवासी राघव मौर्या के लिए घर में शौचालय नहीं होने से समस्या बनी हुई थी। इसके चलते उन्हें खुले में जाना पड़ता था।

विज्ञापन


फिर एक दिन पानी की समस्याओं पर काम कर रही संस्था से जानकारी मिली कि पेट की बीमारियों के पीछे प्रमुख वजह उनके पीने का पानी का प्रदूषित होना है।

अब यह समस्या सिर्फ 1500 रुपये की कीमत से बने टॉयलेट से दूर हो चुकी है। स्थानीय एनजीओ विज्ञान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने खुले में शौच की समस्या का हल 1500 रुपये में टॉयलेट का फॉर्मूला इजाद कर निकाला है।

अब तक बनाए 1129 लो-कॉस्ट टॉयलेट
विज्ञान का उपयोग कर कम कीमत में बनी इस तकनीक को दूसरी जगहों पर आजमाने की तैयारी अंतरराष्ट्रीय संस्था वाटर-एड कर रही है। चार साल पहले कम विकसित इलाकों में पेट की बीमारियों के लिए जिम्मेदार ई-कोली बैक्टीरिया के मिलने के बाद शुरू हुई इस मुहिम में अब तक 1129 लो-कॉस्ट टॉयलेट बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


हर साल 10 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व विज्ञान दिवस पर 2013 में पानी के लिए लिए लोगों को जागरूक करने और विज्ञान की मदद से सहयोग और नए प्रयोग बढ़ाने की थीम संयुक्त राष्ट्र ने चुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संस्था वाटर-एड के साथ शुरू किए वाटर सेनिटेशन अभियान में टॉयलेट की जरूरत बताई गई। इसके बाद एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जरूरतों और आर्थिक दिक्कतों के बीच विज्ञान की मदद से ही रास्ता निकाला।


टॉयलेट के लिए जहां सोकपिट गड्ढों का इस्तेमाल हुआ। वहीं, दीवार से लेकर छत बनाने तक के लिए चूना और जूट के पुराने बोरे व बांस की खपच्ची चुनी गईं।

टॉयलेट सीट लगने के बाद शेड बनाने के लिए चार बांस लगाकर पुराने जूट के बोरों की दीवार और छत बनाई गई। इन बोरों को पहले चूने में भिगोया गया। चारों ओर लपेटने के बाद सूखने पर यह काफी सख्त हो गया।

इससे जरूरी आड़ और मजबूती दोनों बिना कुछ खर्च किए मिल गए। 37.5 घनमी जगह में बने पूरे टॉयलेट में केवल 1500 रुपये का खर्च आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed