फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   press conference of rajnath singh in bjp office

सपा-कांग्रेस अवसरवादी गठबंधन, बसपा लड़ रही हारी हुई लड़ाई: गृहमंत्री राजनाथ

Sat, 11 Feb 2017 02:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Feb 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
press conference of rajnath singh in bjp office
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में बसपा हारी हुइ लड़ाई लड़ रही है, वहीं सपा-कांग्रेस का अवसरवादी गठबंधन भी कमजोर है। कांग्रेस को स्मृति लोप हो चुका है।

विज्ञापन


जो कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा देती थी, अब उसी ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है।

यूपी की जनता ने भाजपा को एक सशक्त विकल्प मान लिया है। भाजपा यूपी में भारी बहुमत हासिल करने जा रही है। वे शुक्रवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि बसपा इस कदर डिप्रेशन में आ चुकी है कि अब जाति-धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। स्वस्थ लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सपा ने पहले ही स्वीकार कर लिया है कि वह कमजोर हो चुकी है। इसीलिए उसने कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल के साथ गठबंधन किया है। मुलायम सिंह यादव ने खुद कहा कि जिस कांग्रेस का जीवनभर विरोध करते हुए हमने समाजवादी पार्टी को खड़ा, किया, उत्तराधिकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उस पर पानी फेर दिया।

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे

press conference of rajnath singh in bjp office

गृहमंत्री ने कहा कि किसान देश का सबसे बड़ा उत्पादक है। उसकी क्रय शक्ति बढ़नी चाहिए। इसलिए भाजपा ने किसानों का फसली ऋण माफ करने और ब्याजमुक्त कृषि ऋण देने का निर्णय किया है। कृषि उत्पादों में से कुछ को हम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे।

पुलिस में डेढ़ लाख रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे। अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। यूपी में पुलिस की तीन महिला बटालियनें बनाएंगे।

भारत बनेगा विश्व की आर्थिक महाशक्ति
राजनाथ ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय राष्ट्रहित में किया गया था। कालेधन की व्यवस्था को हम समाप्त करना चाहते हैं।

नोटबंदी से नक्सलवादी, आतंकवादी और उग्रवादियों के हौसले पस्त हुए हैं।  कांग्रेस की हुकूमत में भारत दुनिया के गरीब देशों में गिना जाता था, जो 10-15 वर्षों में विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

मनमोहन सिंह का बयान नहीं भूले कांग्रेस

press conference of rajnath singh in bjp office

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी की अवमानना नहीं की है। डॉ. मनमोहन सिंह का हम सभी सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री के कहने का मतलब था कि यूपीए सरकार में कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, लेकिन मनमोहन उससे बचे रहे।

कांग्रेस को नहीं भूलना चाहिए कि डॉ. मनमोहन सिंह ने संसद में नोटबंदी के फैसले को ‘बिगेस्ट ऑर्गेनाइज्ड क्राइम’ बताया था। क्राइम तो क्रिमिनल करता है। इस तरह यदि हर बात का भावार्थ निकालेंगे तो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं होगा।

जाट समाज का भाजपा को समर्थन
राजनाथ ने कहा कि जाट समुदाय का भाजपा को अद्भुत समर्थन मिल रहा है। विरोधी दल जान-बूझकर जाट समाज की नाराजगी की खबर फैला रहे हैं। हरियाणा सरकार जाटों की समस्या का गंभीरता से समाधान कर रही है।

दाऊद को लाने के लिए पाक पर बना रहे दबाव
गृहमंत्री ने कहा कि दाऊद इब्राहिम को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमने तमाम दस्तावेज पाकिस्तान को दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भी पाक पर दबाव बनाया जा रहा है कि दाऊद अपराधी है और उसे भारत के हवाले किया जाना चाहिए। उसका ट्रायल होगा तो भारत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed