फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   president Ramnath kovind will be the chairperson of last session of investor summit

इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र की कोविंद करेंगे अध्यक्षता, जेटली होंगे मुख्य मेहमान

Mon, 12 Feb 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
president Ramnath kovind will be the chairperson of last session of investor summit
investors Summit

इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


समिट की तैयारियों से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को समिट का शुभारंभ करेंगे। वे समिट स्थल पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन


समिट के उद्घाटन के बाद टॉप सीईओ के साथ पीएम की मुलाकात तय है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना समिट में स्वागत भाषण देंगे। छह दिग्गज उद्योगपतियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर समिट की थीम का प्रजेंटेशन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद प्रधानमंत्री निवेशकों को संबोधित करेंगे। मुख्य सचिव राजीव कुमार अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उद्घाटन सत्र की शुरुआत स्कूली बच्चों के वंदे मातरम गान से होगी और समापन भी बच्चों के राष्ट्रगान से होगा।

22 फरवरी को समापन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक समिट स्थल पर रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के 18 मंत्री समिट में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि एनआरआई सत्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह शामिल होंगे। पार्टनर कंट्री से जुड़ी सरकारों के मंत्री या राजदूत समिट में कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के साथ उपस्थित रहेंगे।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व 18 केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम की सहमति मिल गई है।

पहले दिन ये केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

  • राजनाथ सिंह, गृहमंत्री- औद्योगिक सुरक्षा
  • नितिन गडकरी, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री- औद्योगिक विकास
  • सुरेश प्रभु, वाणिज्य मंत्री - औद्योगिक नीति
  • स्मृति ईरानी, वस्त्रोद्योग मंत्री - वस्त्रोद्योग का विकास
  • अशोक गणपति राजू, नागर विमानन मंत्री- हवाई सेवाओं का विस्तार
  • हरसिमरत कौर बादल, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री- खाद्य प्रसंस्करण
  • मनोज सिन्हा, संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-इलेक्ट्रॉनिक्स
  • महेश शर्मा, संस्कृति, पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-पर्यावरण
  • गिरिराज सिंह, एमएसएमई राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम
  • अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री- फार्मा सेक्टर

और दूसरे दिन ये केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत

  • अरुण जेटली, वित्त मंत्री - समापन सत्र
  • निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री- रक्षा उत्पादन
  • रविशंकर प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना तकनीक मंत्री-आईटी सेक्टर
  • धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम एवं कौशल विकास मंत्री- कौशल विकास
  • राजकुमार सिंह, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नवीनकरणीय ऊर्जा
  • डॉ. हर्षवर्धन विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री- स्टार्ट-अप
  • वीकेसिंह, विदेश राज्यमंत्री- एनआरआई
  • सीआर चौधरी, वाणिज्य, उद्यमिता, खाद एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री-लेदर सेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed