राष्ट्रपति बोले, मेडिकल टूरिज्म से सरकार को मिल रही विदेशी मुद्रा, डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य सेनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय चिकित्सक समुदाय का पूरी दुनिया में सम्मान है। चिकित्सक और चिकित्साकर्मी देश के स्वास्थ्य सेनानी हैं। देश में तेजी से बढ़ रहे मेडिकल टूरिज्म से सरकार को विदेशी मुद्रा और चिकित्सकों को सद्भावना मिल रही है। जन-जन तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी जिम्मेदारी है और सरकार, सिविल सोसाइटी, निजी संस्थाएं व औद्योगिक संस्थान मिलकर इसे पूरा कर रहे हैं।
रविवार को राजधानी में अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। उन्होंने देश और उत्तर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आए परिवर्तन की सराहना करते हुए कहा कि बीमारियों से बचाव और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार सरकार की प्राथमिकता है।
देश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। नए एम्स, आयुर्विज्ञान संस्थान, मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए चार वर्ष में मेडिकल कॉलेजों में 31 हजार सीटें बढ़ाई गई हैं।
आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बीमारी गरीब को और गरीब बनाती थी। इलाज के लिए लोगों को अपनी संपत्ति तक बेचनी पड़ती थी। आयुष्मान भारत योजना में 10.74 करोड़ गरीब व पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। योजना में सितंबर 2018 से अब तक 12.28 लाख लोगों का इलाज किया जा चुका है।
लोगों को मिल सकेगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा
राष्ट्रपति ने कहा, मिशन इंद्रधनुष योजना में 87 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं और 3.39 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से देश में 4900 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। स्वच्छता का दायरा 38 से बढ़कर 98 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता आवश्यक है और इसमें सरकार से ज्यादा प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है। राष्ट्रपति ने कहा कि लखनऊ में 300 से अधिक बेड क्षमता के अपोलो मेडिक्स अस्पताल शुरू होने से लोगों को कम खर्च पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
योगी सरकार को सराहा
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि राज्यपाल राम नाईक के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। 51 जिला अस्पतालों में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं पर काम चल रहा है। प्रदेश के 13 चिकित्सालयों में डायलिसिस सुविधा शुरू हो गई है। मार्च 2019 तक 30 जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो जाएंगी। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से होने वाली मौतों में 68 प्रतिशत और रोगियों की संख्या में 53 प्रतिशत कमी आई है।
पुलवामा हमले से देश को गहरी पीड़ा
राष्ट्रपति ने कहा, हाल ही पुलवामा में जवानों के बलिदान से पूरे देश को गहरी पीड़ा है। हमले में उत्तर प्रदेश के भी कई जवानों ने शहादत दी है। मैं पूरे राष्ट्र की ओर से उनकी शहादत को नमन करता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.