फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preprations for Ram mandir Pran Pratistha Samaroh.

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विद्यार्थी बनेंगे वालंटियर, मानदेय भी मिलेगा, इंटरव्यू के बाद नियुक्ति

Thu, 28 Sep 2023 12:44 PM IST
ishwar ashish पुनीत श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ
पुनीत श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Sep 2023 12:44 PM IST
सार

अयोध्या में जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विद्यार्थियों को वालंटियर बनाया जाएगा। नियुक्ति के लिए उनका इंटरव्यू होगा और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Preprations for Ram mandir Pran Pratistha Samaroh.
राम मंदिर निर्माण का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या नगर निगम ने बड़ी तैयारियां कर रखी हैं। श्रद्धालुओं को हर तरह का सहयोग दिलाने के लिए अब नगर निगम विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों को वालंटियर बनाएगा। उन्हें प्रशिक्षण देने के बाद तैनात किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मानदेय भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ही विश्व भर के पर्यटकों की नजर अयोध्या नगरी पर है। हर कोई अपने प्रभु श्रीराम के दर्शन को बेकरार है। देश भर के श्रद्धालु अब नए मंदिर में प्रभु श्री राम का दीदार करना चाहते हैं। शासन-प्रशासन ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जनवरी में प्रस्तावित समारोह की योजना के अनुसार अगले कुछ ही दिनों में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वालंटियर बनाया जाएगा, जो समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं की हर तरह से मदद करेंगे। उन्हें मार्ग से बताने से लेकर उनकी अन्य समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश चुनाव 2023: अखिलेश ने जताई खुशी, बोले- कांग्रेस का जातीय जनगणना को समर्थन बड़ा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2023: एमपी व राजस्थान का चुनावी प्रबंधन देखेंगे यूपी के नेता, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी


दो माह के लिए की जाएगी तैनाती
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लास अगले कुछ महीने तक जारी रहेगा। इसके लिए वालेंटियर्स को समारोह से अगले दो माह तक के लिए तैनात किया जाएगा। ये वालेंटियर्स सुबह से शाम तक दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। इन्हें अलग-अलग मार्गों पर श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए तैनात किया जाएगा।

नगर निगम लेगा इंटरव्यू, देगा प्रशिक्षण और ड्रेस
100 से भी अधिक स्वयंसेवकों को तैनात करने से पहले उनका इंटरव्यू होगा। एक गूगल लिंक पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें जिले के बाहर के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को वालंटियर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें नगर निगम की ही ओर से ड्रेस और आईकार्ड मुहैया कराया जाएगा ताकि समारोह के दौरान तैनात वालंटियर्स को पहचाना जा सके।

अयोध्या नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि हमारी योजना है कि आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वालेंटियर्स बनाया जाए, उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। अगर जनपद के बाहर के विश्वविद्यालय का विद्यार्थी, जिसमें नेतृत्व करने की क्षमता हो तो वह भी आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed