{"_id":"58693a994f1c1b132ceee736","slug":"preprations-for-narendra-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की महारैली में मोर्चा संभालेंगे 250 साइबर योद्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की महारैली में मोर्चा संभालेंगे 250 साइबर योद्घा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा के आईटी विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली को सोशल मीडिया पर लाइव कराने की जोरदार तैयारी की है। इसके लिए 250 साइबर योद्धा मैदान में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख संजय राय ने बताया कि साइबर योद्धाओं की टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर परिवर्तन महारैली का लाइव प्रसारण करेगी।
इसके अलावा फेसबुक पर रैली की लगातार अपडेट की जाएगी। ट्विटर पर रैली की लाइव ट्रेंडिंग की जाएगी।
इसके लिए 100 साइबर योद्धा आईटी विभाग यूपी की टीम से और 150 क्षेत्रीय कार्यालयों से आएंगे।