{"_id":"5fdb0ff3fff980594745381e","slug":"preprations-for-first-phase-of-corona-vaccination-completed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण को लेकर यूपी में प्रथम चरण की तैयारियां पूरी, अब तक ये काम पूरे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण को लेकर यूपी में प्रथम चरण की तैयारियां पूरी, अब तक ये काम पूरे हुए
Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की व्यवस्था पूरी हो गई है। अभी 22 जिलों में वैक्सीन रखने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं, जहां 2.03 लाख लीटर वैक्सीन रखने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में कोल्ड चेन प्वांइट तैयार किए गए हैं। अब तक सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन महाप्रबंधक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में प्रदेश में तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में नगर निगम, फौज, पुलिस कर्मियों और तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डीएस नेगी ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीन के भंडारण, डीप फ्रीजर, कोल्ड बॉक्स, वैक्सीन कैरियर का इंतजाम किया जा चुका है। प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को टीकाकरण का पहला प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने के बाद ही उनमें से लोगों को टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन