फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration for Uttar Pradesh Global Investors Summit in Lucknow.

GIS-23: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति करेंगी समापन, अदाणी और अंबानी कर सकते हैं बड़े निवेश की घोषणा

Fri, 20 Jan 2023 08:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह में मुख्य अतिथि हो सकती हैं।

विज्ञापन
Prepration for Uttar Pradesh Global Investors Summit in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो मैदान में 31 सत्रों में होगा। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जबकि समापन सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। तीन दिन तक प्रत्येक सेक्टर में निवेश और यूपी में उस सेक्टर के विस्तार की संभावनाओं पर मंथन होगा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी समिट के उद्घाटन सत्र में बड़े निवेश की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद शासन ने समिट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम फाइनल हो गया है। समिट में छह देश पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

समिट के पहले दिन 10 फरवरी को सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक उद्घाटन सत्र चलेगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी सहित देश और विदेश के प्रमुख उद्योगपति संबोधित करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर 2.30 बजे उत्तर प्रदेश डिजाइनिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर वर्ल्ड, टूरिज्म सत्र में मॉर्डन एवं प्रगतिशील उत्तर प्रदेश पर बात होगी। इसी समय समिट के साझेदार देश सिंगापुर का भी सत्र होगा। नवीनीकृत ऊर्जा के जरिये सतत विकास पर चर्चा होगी। शाम 4.30 बजे से ओडीओपी, यूपी में खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाएं, डिफेंस कारिडोर यूपी के लिए सुनहरा मौका और समिट की दूसरे साझेदार देश डेनमार्क का सत्र होगा। 

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे से किया इनकार, बोले- दोषी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खून की दलाली: एक यूनिट 5000 रुपये में, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर चल रहा काला कारोबार, ऑडियो वायरल

 

दूसरे और तीसरे दिन के कार्यक्रम
- 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से पहले सत्र की शुरुआत होगी। इसमें पार्टनर कंट्री नीदरलैंड, जापान के सत्र होंगे। साथ ही भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल की आवश्यकता और उपलब्धता पर मंथन होगा। सुबह 11.45 बजे होने वाले सत्र में व्यापार और निवेश के लिए खुला यूपी, हैंडलूम और टेक्सटाइल, कोडिव के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर सत्र होगा।
- दोपहर 2 बजे यूपी में आईटी, आईटीईएस, डाटा सेंटर की स्थापना, फार्मा, बायोटेक्नोलाजी और यूपी के ईको सिस्टम पर सत्र होगा। साथ ही पार्टनर देश आस्ट्रेलिया का भी सत्र होगा। दोपहर 3.45 बजे यूपी में स्टार्टअप की बढ़ती संभावना, पशुधन एवं डेयरी और सिविल एविएशन पर सत्र होगा।
- समिट के तीसरे और अंतिम दिन 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से पहला सत्र होगा। इसमें लॉजिस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट पर चर्चा होगी। समानांतर एक अन्य सत्र पार्टनर देश इंग्लैंड और यूपी में आबकारी व चीनी उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। आखिरी दिन का दूसरा सत्र सुबह 11.45 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के शेष शहरों का औद्योगिक विकास, कौशल विकास, खेलकूद और स्पोर्ट्स सेक्टर विकास पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे उद्योगों के लिए बैंकों से ऋण की सुविधा को आसान बनाने, मीडिया एवं मनोरंजन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर बात होगी। शाम 4 बजे होने वाले समापन सत्र को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन सत्र में समिट की सफलता की जानकारी देंगे।
 

प्रदेश में 214 होटल, 57 रिसॉर्ट, 10 रिवर क्रूज व पांच थीम पार्क के लिए समझौता

प्रदेश में गंगा, सरयू और गोमती नदी में रिवर क्रूज संचालित किए जाएंगे। वहीं लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी सहित प्रमुख शहरों में नई तीन से पांच सितारा होटल बनेंगे। ईको टूरिज्म और वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 से पहले ही पर्यटन विभाग को 37 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। विभाग ने देश-विदेश की कंपनियों से 431 एमओयू साइन किए हैं। इससे 1.25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन विभाग को पहले 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य दिया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया गया। विभाग ने अब तक 37 हजार करोड़ केनिवेश के लिए एमओयू कर लिए हैं। विभाग का दावा है कि समिट के आयोजन तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

विभाग को 15,433 करोड़ रुपये के निवेश से 214 होटल निर्माण का प्रस्ताव मिले हैं। 4512 करोड़ के निवेश से 57 रिसोर्ट, 680 करोड़ के निवेश से 16 ईको टूरिज्म प्रोजेक्ट, 441 करोड़ के निवेश से 10 रिवर क्रूज प्रोजेक्ट, 173 करोड़ के निवेश से 10 योगा एवं वेलनेस सेंटर प्रोजेक्ट, 150 करोड़ के निवेश से 5 थीम पार्क प्रोजेक्ट, 509 करोड़ के निवेश से 3 वे साइड एमिनिटीज प्रोजेक्ट मिले हैं। करीब 14,975 करोड़ रुपये की लागत की 78 अन्य परियोजना के एमओयू हुए हैं।

विभाग का दावा है कि निवेशकों को लगातार यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग की ओर से हापुड़, मेरठ, बहराइच, अयोध्या, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, बरेली और लखनऊ निवेशकों से संपर्क के कार्यक्रम किए गए है। विभाग की ओर से पर्यटन विभाग शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंग्लैंड, जापान, दक्षिण-कोरिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और स्पेन  के अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से भी संपर्क कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed