नगर निगम चुनाव: सारी तैयारियां पूरी, पांच जगहों पर होगा नामांकन, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
लखनऊ में महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार को व्यवस्था का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ नगर निगम चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नगर निगम मुख्यालय लालबाग में ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने निरीक्षण किया। मंगलवार से ही महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर निगम मुख्यालय, महापौर नामांकन कक्ष व पार्षद नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ये भी देखें - भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
ये भी देखें - भाजपा बोली- सांसद और MLA टिकट के लिए न बनाएं दबाव, मुस्लिम बहुल सीटों को नहीं करेंगे नजरअंदाज
लखनऊ में नगर निगम और 10 नगर पंचायतों के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसमें मेयर, चेयरमैन, पार्षद और वार्ड मेंबर के लिए नामांकन होंगे। नगर निगम के लिए शहर में पांच जगह नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों का नामांकन संबंधित तहसीलों पर होगा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 20 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी करते हुए 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि नामांकन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करा दी गई हैं। नगर निगम में मेयर पद और जोन-1 के वार्ड के लिए नामांकन किया जाएगा। वहीं जोन-2 और जोन-6 के पार्षद के लिए नामांकन कम्युनिटी सेंटर राजाजीपुरम, जोन-3 और जोन-7 के लिए नामांकन कल्याण मंडप महानगर, जोन-4 के वार्ड के लिए नगर निगम जोन-4 कार्यालय हुसड़िया, जोन-5 और जोन-8 के वार्ड के लिए कम्युनिटी सेंटर बंगला बाजार पर नामांकन होगा।
इसके अलावा संबंधित तहसील परिसरों में नगर पंचायतों के चेयरमैन और वार्ड मेंबर के नामांकन होंगे। मंगलवार से सभी जगहों पर रिटर्निंग अफसर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए मौजूद रहेंगे। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करना जरूरी होगा। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी।
1000 रुपये में मिलेगा मेयर का नामांकन फॉर्म
एडीएम वित्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि नगर निगम चुनाव में पार्षद नामांकन फॉर्म के लिए 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए यह शुल्क तय किया गया है। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए 200 रुपये में फाॅर्म दिया जाएगा। मेयर पद के लिए अनारक्षित श्रेणी होने की वजह से 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं जमानत राशि 12000 रुपये मेयर पद के लिए रहेगी। पार्षद के लिए जमानत राशि 2500 रुपये निर्धारित है।
आरक्षित श्रेणी के लिए यह जमानत राशि 1250 रुपये होगी। नगर पंचायत में चेयरमैन के लिए अनारक्षित और आरक्षित श्रेणी के लिए क्रमश: 250 और 125 रुपये नामांकन पत्र का शुल्क है। वहीं वार्ड मेंबर के लिए यह शुल्क 100 और 50 रुपये होगा। चेयरमैन पद के लिए जमानत राशि 5000 और 2500 रुपये होगी। वहीं वार्ड मेंबर के लिए 2000 और 1000 रुपये निर्धारित की गई है।
मेयर के लिए जरूरी 30 साल की उम्र
निकाय चुनाव में उम्मीदवारी के लिए आयु की अर्हता भी पूरी करनी होगी। मेयर और चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार का 30 साल की उम्र पूरी करना जरूरी होगा। वहीं पार्षद और वार्ड मेंबर के लिए यह उम्र सीमा 21 साल है। एक उम्मीदवार दो से अधिक क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकेगा।