फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations to develop six mega food parks in UP

यूपी : प्रदेश में छह मेगा फूड पार्क विकसित करने की तैयारी, खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर करेगा काम

Fri, 15 Apr 2022 04:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:23 PM IST
सार

सहारनपुर, लखनऊ, हापुड़, कुशीनगर, चंदौली व कौशांबी में ‘सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस’ खोलने की तैयारी’ चल रही है। अगले 100 दिनों मे  कुशीनगर और हापुड़ में सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Preparations to develop six mega food parks in UP
mega food park

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर जल्द ही प्रदेश में छह मेगा फूड पार्क विकसित करने की तैयारी कर रहा है। अगले 100 दिनों मे  कुशीनगर और हापुड़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत 14 नए इन्क्यूबेशन सेंटरों का निर्माण भी शुरू करने की तैयारी है। इस बाबत सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक सीएम योगी ने कहा है कि इन कोशिशों से बड़ी संख्या में रोजगार के मौके भी बनेंगे। बताया कि इस तरह की लगातार कोशिशों से पिछले 05 वर्षों में उद्यान सेक्टर में जहां फल, शाकभाजी, फूल, मसाला फसलों में 1.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल का विस्तार हुआ। उत्पादन में भी 07 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।  
विज्ञापन


आलू के भंडारण की क्षमता में 30 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई तो प्याज भंडारण के लिए करीब 200 भंडारण केंद्र बनाए गए। अब सहारनपुर, लखनऊ, हापुड़, कुशीनगर, चंदौली व कौशांबी में आलू और फल के सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस खोलने की तैयारी है। साथ ही 30 जिलों में जनपद स्तरीय इन्क्यूबेशन सेंटर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोष बनेगा
सरकार जल्द ही1000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाने जा रही है। इससे आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जा सकेगा।  4000 नए एफपीओ बनाने की तैयारी है। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार केप्रशिक्षण कोर्स शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed