{"_id":"5edc61497d971d7e30188f99","slug":"preparations-started-in-masjid-regarding-namaz-issued-advisory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नमाज की एक जमात में पांच लोग ही होंगे शामिल, चटाई और कारपेट हटाए, फिर जारी की गई एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज की एक जमात में पांच लोग ही होंगे शामिल, चटाई और कारपेट हटाए, फिर जारी की गई एडवाइजरी
Sun, 07 Jun 2020 09:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने के सरकार के एलान के बाद मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मस्जिदों से चटाई और कारपेट हटाए जा रहे हैं और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
उलमा ने सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने मुसलमानों से एक वक्त की नमाज की एक जमात में 5 लोगों के ही शामिल होने को कहा है।
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद एक बार फिर नमाज के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने एक वक्त की नमाज की एक जमात में 5 लोग ही नमाज अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन
साथ ही मौलाना ने घरों में वजू करके मस्जिद आने और मास्क लगाकर ही इबादत करने को कहा है। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने भी इमामबाड़ों, दरगाह, कर्बला और मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की।

मौलाना खालिद रशीद ने दोबारा जारी एडवाइजरी में मस्जिद में भीड़ जमा न होने देने, बच्चों और बुजुर्गों के मस्जिद न आने, हर समय की नमाज के लिए हर मस्जिद में 4 जमाअतें अलग-अलग 15-15 मिनट के अंतर के साथ अदा करने, जुमे का खुतबा छोटा दिए जाने और उर्दू में तकरीर न करने, मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल न करने, गले न मिलने जैसी तमाम बातों का जिक्र किया है।