{"_id":"d32b18985eff0f206d8fd331d294c29a","slug":"preparations-of-run-for-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी कल, भाजपा ने ताकत झोंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी कल, भाजपा ने ताकत झोंकी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने 15 दिसंबर को प्रस्तावित रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
यह दौड़ गुजरात में बनने वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची लौह प्रतिमा निर्माण के लिए गांव-गांव से लोहा जुटाने के अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने को आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
लौह संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश संयोजक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को यहां रन फॉर यूनिटी की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में दौड़ 90 स्थानों पर होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एटा में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी आगरा में और राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव लखनऊ में दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।