फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for the construction of Ram temple started

राम मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, जल्द तय होगी भूमि पूजन की तिथि

Fri, 08 May 2020 02:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा धीरेंद्र सिंह, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the construction of Ram temple started
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

लॉकडाउन में निर्माण कार्यों को मिली छूट से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज कर दी है। सुरक्षा और दर्शन के लिए गर्भगृह के आसपास लगाई गई लोहे की घेराबंदी व जाली समेत सीआरपीएफ के कैंप को हटाने का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


इसी के साथ भूमि के समतलीकरण के लिए लार्सन एंड ट्रबो के इंजीनियरों पर्यवेक्षण में स्थानीय पीडब्ल्यूडी की टीम लगा दी गई है। यहां कैंप कर रहे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और आफिसियो ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को बुलाने से पहले मुकम्मल तैयारी का खाका बन गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के तीसरे चरण में निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर मिली छूट से ट्रस्ट प्रशासन उत्साहित है। डीएम अनुज कुमार झा की ओर से मंदिर के नक्शे के मुताबिक गर्भगृह के चारों ओर लगाई गई लोहे की पाइप की घेराबंदी, लोहे की जाली, अस्थाई सुरक्षा कर्मियों के कैंप को हटाकर समतल कराने का कार्य जोरों पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी खंड दो की ओर से वाहनों में मजदूरों को लाकर कड़ी जांच के बाद काम पर लगाया जा रहा है। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को लोहे की सफाई कार्य को रोजाना मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहते हैं कि अब तेजी से राममंदिर निर्माण की कार्ययोजना पर आगे बढ़ने का वक्त है। 

राममंदिर लार्सन एंड टूब्रो नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाएगी, इसके मालिक से स्व. अशोक सिंहल बहुत पहले ही कार्य करने के लिए सहमति ले चुके थे। इंजीनियरों ने गर्भगृह समेत आसपास की मिट्टी का परीक्षण कर लिया है। बहुत जल्द ट्रस्ट की बैठक में भूमि पूजन की तिथि तय हो सकती है। 

ट्रस्टियों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बनाई मंदिर निर्माण की रणनीति

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य विभिन्न चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। पहले चरण में भगवान श्री रामलला को अस्थाई भवन में शिफ्ट कर दिया गया है तो, वहीं दूसरे चरण का भी कार्य किया जा रहा है। दूसरे चरण में राम मंदिर निर्माण स्थल की साफ सफाई का कार्य किया जाना था। अब लोहे की रेलिंग को हटाने का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने वीडियो कालिंग के माध्यम से बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

शीघ्र खुल जाएगा राममंदिर ट्रस्ट का कार्यालय
राममंदिर ट्रस्ट का कार्यालय भी शीघ्र खुल जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर के समीप स्थित राम कचेहरी मंदिर में ट्रस्ट के कार्यालय का निर्माण चल रहा है। ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र बताते हैं कि ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, कंप्यूटर आदि आ गये हैं, केवल फिनिशिंग बाकी है। स्थिति सामान्य होते ही कार्यालय का संचालन भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed